बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में बतौर जज नजर आ रही हैं। शो के सेट से अक्सर माधुरी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच माधुरी ने एक और वीडियो साझा किया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीकेंड यानी होली स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड की तीन दिग्गज अभिनेत्रियां शो में बतौर गेस्ट शिरकत करेंगी। इन्हीं तीनों अभिनेत्रियों के साथ माधुरी ने अपने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं।
माधुरी दीक्षित ने आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलन के साथ किया मजेदार डांस, देखें वायरल वीडियोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस होली स्पेशल एपिसोड में वहीदा रहमान ,आशा पारेख और हेलन बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगी। अपने जीवन से जुड़ी कुछ खट्टी मीठी यादों को साझा करती दिखेंगी। शो इन तीनों अदाकारा ने जमकर मस्ती की और खूब धमाल मचाया। इसी मस्ती के बीच माधुरी दीक्षित ने भी डांस का तड़का लगाया और दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस दौरान माधुरी ने गुलाबी रंग की स्कर्ट के साथ सफेद रंग की सिल्क की शर्ट ब्लाउज और ग्रीन रंग के स्टोन का नेकलेस पहना है।
माधुरी दीक्षित ने पहला वीडियो आशा पारेख के साथ शेयर किया है जिसमें वो आशा की सुपरहिट फिल्म 'आन मिलो सजना' के पॉपुलर गाने 'अच्छा तो हम चलते हैं' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। फैंस को यह वायरल वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
वहीं दूसरी वीडियो में माधुरी दीक्षित ने वहीदा रहमान के साथ वीडियो साझा किया है जिसमें दोनों वहीदा रहमान की 'तीसरी कसम' के मशहूर गाने 'पान खाए सैंया हमार' गाने पर परफॉर्म करते हुए दिख रही हैं।
View this post on Instagram
तीसरी वीडियो में माधुरी दीक्षित हेलन के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों फिल्म इंकार के मशहूर गाने मुंगडा पर डांस कर रही हैं। खास बात है कि इन तीनों ही वीडियोज में अभिनेत्रियां बैठे बैठे ही ही कातिलाना एक्सप्रेशंस दे रही हैं। ये वीडियोज देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं और इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि शो के जज के तौर पर माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और धर्मेश हैं। वहीं टीवी के जाने माने डांसर राघव डांस दीवाने 3 को होस्ट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)