माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने करवाचौथ (Karva Chauth) के दिन पति राम नेने के साथ रोमांटिक सेल्फी साझा की। माधुरी और राम नेने की यह सेल्फी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में माधुरी राम को किस करते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए माधुरी ने एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में माधुरी ने शादी की 20वीं सालगिरह पर खास मैसेज लिखा।
शादी की 20वीं सालगिरह पर रोमांटिक हुईं माधुरी दीक्षित, पति को KISS करते हुए सेल्फी वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी और राम नेने की तस्वीर के पीछे का ब्रैकग्राउंड देखकर ऐसा लग रहा है कि यह तस्वीर यहां की नहीं है। तस्वीर को साझा करते हुए माधुरी ने लिखा- 'जनम जनम के साथी, 20वीं सालगिरह।' इस तस्वीर में माधुरी और राम नेने एक दूसरे साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राम नेने पेशे से डॉक्टर हैं और लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं।
Soulmates forever @drneneofficial #20Years
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
राम नेने अक्सर माधुरी के साथ किसी ना किसी अवॉर्ड फंक्शन या फिर पार्टी में स्पॉट होते हैं। माधुरी दीक्षित ने राम नेने से 17 से अक्टूबर 1999 को शादी की थी। माधुरी और राम के दो बेटे हैं। जिनके नाम अरिन और रायन हैं। माधुरी दीक्षित हाल ही में रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सीजन दो को जज करती नजर आई थीं।
इस शो में माधुरी के अलावा कोरियोग्राफर तुषार कालिया और फिल्म निर्देशक शंशाक खेतान थे। जबकि शो को अर्जुन बिजलानी ने होस्ट किया था। बड़े पर्दे की बात करें तो माधुरी की आखिरी रिलीज फिल्म 'कलंक' है। इस फिल्म से काफी उम्मीदे थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।
'कलंक' फिल्म इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में थी क्योंकि लंबे वक्त बाद संजय दत्त और माधुरी एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे थे। हालांकि दर्शकों को फिल्म रास नहीं आई। इस फिल्म में माधुरी और संजय दत्त के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी थे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था।
प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर के कॉन्सर्ट में मनाया पहला करवाचौथ, लाल साड़ी और चूड़ा पहन की पूजा