बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हों, लेकिन अगर कोई उनके दिल पर राज करता है तो वो हैं डॉ श्रीराम नेने। रविवार को माधुरी दीक्षित ने डॉ नेने के साथ अपनी शादी की 22वीं सालगिरह का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कई तस्वीरें साझा की। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि डॉक्टर नेने के साथ माधुरी दीक्षित की पहली डेट काफी अलग थी, जिसने माधुरी दीक्षित को पूरी तरह हिला दिया था और इस बात का खुलासा खुद माधुरी दीक्षित ने एक शो के दौरान किया था।
किस्सा: माधुरी दीक्षित ने डॉ नेने के साथ अपनी पहली डेट का किया खुलासा, कहा- मेरा दिमाग फिर गया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहुंचकर पता लगी सच्चाई
माधुरी दीक्षित ने आगे कहा जब हम वहां पर पहुंचे तो मुझे सच्चाई पता लगी, तब मुझे समझ आया माउंटेन बाइकिंग क्या है’। मैं ढलानों से नीचे की तरफ आ रही थी और मैं इस बात की कभी कल्पना भी नहीं कर सकती थी कि मैं ऐसा कुछ करूंगी। मेरा दिमाग सच में पूरी तरह से फिर गया था। मैंने पीछे पलटकर देखा और सोचा क्या मैं इन ढलानों से नीचे आईं हूं’।
डॉ नेने ने कहा तुम बहुत बहादुर हो
माधुरी दीक्षित ने आगे कहा, ‘कुछ समय के बाद, मैंने उन्हें बताया कि मैंने ऐसा पहले कभी भी नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘क्या तुमने ऐसा पहले कभी नहीं किया? मैंने कहा नहीं। तो उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुम बहुत बहादुर हो’। जब सिमी गरेवाल ने इस बात के लिए माधुरी दीक्षित की तारीफ की और उन्हें बहादुर बताया तो माधुरी ने कहा, ‘ये बहुत ही बेवकूफाना था’ क्योंकि इससे उन्हें चोट भी लग सकती थी’।
ऐसी थी पहली मुलाकात
मीडिया से खास बातचीत के दौरान माधुरी दीक्षित ने ये भी खुलासा किया कि उनकी डॉ नेने से कैसे पहली मुलाकात हुई थी। माधुरी ने कहा कि 'डॉक्टर साहब से मेरी पहली मुलाकात संयोग से भाई की पार्टी (लॉस एंजेलिस) में हुई थी। वहां मैं यह जानकर हैरान थी कि उन्हें मेरे बारे में नहीं पता कि मैं एक एक्ट्रेस हूं और बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हूं’।
17 अक्तूबर को हुई थी शादी
माधुरी ने श्रीराम नेने से 17 अक्टूबर 1999 में शादी कर ली थी। शादी के बाद वह डॉ नेने के साथ यूएस शिफ्ट हो गई थीं और उन्होंने फिल्मों से भी दूरी बना ली थीं । माधुरी दीक्षित के दो बेटे हैं। शादी के सात साल बाद उन्होंने 2007 में फिल्म ‘आजा नचले’ से फिर से बॉलीवुड में वापसी की थी। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को खुद का मनोरंजन करने में असफल रही।