बॉलीवुड की अन्य प्रेम कहानियों की तरह ही पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की लव स्टोरी भी दिलचस्प है। दोनों की ही व्यक्तिगत जिंदगी चर्चाओं में रही है। जब सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की मुलाकात हुई, उस वक्त दोनों ही पहली शादी नाकाम होने के गम में डूबे हुए थे। 1981 में फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सुप्रिया पाठक को महज 22 साल की उम्र में अपनी मां की सहेली के बेटे से प्यार हो गया था। दोनों ने फौरन शादी भी कर ली। हालांकि, जितनी जल्दी प्यार और शादी हुई उतनी ही जल्दी दोनों ने तलाक भी ले लिया। इसके बाद सुप्रिया एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में भटिंडा गई थीं, जिसमें पंकज कपूर भी काम कर रहे थे। फिल्म रिलीज नहीं हो पाई, पर पंकज और सुप्रिया का दिल जरूर मिल गया। यह वह वक्त था जब पंकज कपूर की भी नीलिमा अजीम से शादी टूट चुकी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली मुलाकात में सुप्रिया पंकज कपूर को शराबी समझ बैठी थीं।
बॉलीवुड: पहली मुलाकात में जब पंकज कपूर को शराबी समझ बैठी थीं सुप्रिया पाठक, फिर ऐसे हुआ प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रिया पाठक पहले पति से तलाक के बाद मुंबई वापस लौट आईं थीं। वह थिएटर कर रही थीं और तभी उनको एक फिल्म ऑफर हुई। इस फिल्म का नाम था नया मौसम। इसी फिल्म की शूटिंग भटिंडा में हो रही थी, जहां वह पहली बार पंकज कपूर से मिलीं। शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई।
सुप्रिया पाठक ने पंकज कपूर के बारे में कई गलत बातें सुन रखी थीं। उन्होंने सुन रखा था कि पंकज कपूर शराबी और गुस्सैल प्रवृत्ति के हैं। इन बातों के आधार पर सुप्रिया को भी लगता था कि पंकज कपूर ऐसे ही होंगे। हालांकि, जब उनकी पंकज कपूर से दोस्ती हुई और दोनों एक-दूसरे के साथ बात करने और घूमने लगे तो उनको अहसास हुआ कि यह सारी बातें अफवाह हैं।
धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद सुप्रिया ने पंकज कपूर से कहा कि मुंबई वापस लौटकर उन्हें फोन जरूर करें। पंकज कपूर ने अपना वादा निभाया और उनको फोन किया। दोनों ही यह बात जान चुके थे कि वे एक-दूसरे से मोहब्बत करने लगे हैं।
पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक ने करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। जब उनके इस रिश्ते के बारे में परिवार को पता चला तो सुप्रिया पाठक की मां दीना पाठक इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुई। हालांकि, सुप्रिया पाठक के काफी मनाने के बाद वह मान गईं और इस तरह दोनों ने 1989 में शादी कर ली।