{"_id":"5c5f9f6dbdec2226154d13ad","slug":"madhuri-dixit-revealed-that-kalank-makars-offer-sridevi-role-after-her-death-it-was-hard-to-deal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरसी से पहले श्रीदेवी को याद करते ही माधुरी, बोली- 'कलंक' मिलने से हुई थी हैरानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बरसी से पहले श्रीदेवी को याद करते ही माधुरी, बोली- 'कलंक' मिलने से हुई थी हैरानी
Sun, 10 Feb 2019 09:20 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन को एक साल पूरे होने वाले हैं। पिछले साल उनका दुबई में निधन हो गया था। उनकी पहली बरसी से पहले अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाली हैं।
Sridevi Madhuri
- फोटो : file photo
हाल ही में माधुरी ने खुलासा किया है कि उनसे पहले श्रीदेवी इस फिल्म हिस्सा थीं। लेकिन अचानक उनके निधन के बाद से हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद कलंक के मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया। वहीं श्रीदेवी का रोल उन्हें ऑफर होना उनके लिए बहुत मुश्किल और हैरान करने वाला था। साथ ही माधुरी ने यह भी कहा है कि जो कुछ भी हुआ उनके लिए उसको मानना बहुत मुश्किल था।
sridevi madhuri dixit
- फोटो : file photo
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए टोटल धमाल एक्ट्रेस से कहा- 'जो कुछ भी हुआ उसे स्वीकारने में मुझे काफी समय लगा। इसने मुझे हैरान कर दिया था। जब मेकर्स ने कलंक फिल्म से जुड़ा श्रीदेवी का रोल मुझे करने को कहा था तो मैंने कहा कि आप मुझसे ये रोल करवाना चाहते है? अभिनेत्री ने आगे कहा कि एक इंसान के तौर पर यह आसान नहीं होता है। एक एक्टर के तौर पर आपको रोल और स्क्रिप्ट का पता होता है। लेकिन यह काफी अलग चीजें थीं, जिसको स्वीकार करना बेहद मुश्किल था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi cannes
पता हो कि बीते साल 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन 54 साल की उम्र में दुबई के होटल में बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। उनके निधन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। वहीं उनके फैंस भी काफी भावुक हो गए थे। श्रीदेवी बॉलीवुड की सुपरहिट हीरोइनों में से एक थीं। माना जाता है कि श्रीदेवी की फिल्में उनके नाम से हिट हो जाती थीं।
विज्ञापन
Total Dhamaal
- फोटो : firstpost
बात करें अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की तो वह जल्द ही फिल्म टोटल धमाल में नजर आने वाली हैं। इन फिल्म का निदर्शेन इंद्रा कुमार कर रहे हैं। खास बात यह है फिल्म 'टोटल धमाल’ में 18 साल बाद बड़े पर्दे पर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर साथ नजर आएंगे। इस साल 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म कलंक में उनके साथ अलिया भट्ट,सोनाक्षी सिन्हा,आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।