फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ के सामने हिमांश कोहली ने रखी थी ये शर्त, रिश्ता बचाना है तो करना होगा ये काम

Sun, 10 Feb 2019 08:43 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 10 Feb 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
neha kakkar open secretes after breakup with himansh kohli
neha kakkar

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते शनिवार नेहा ने अपने नए घर में गृहप्रवेश किया था। इसके साथ ही नेहा ने एक नई कार भी खरीदी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा कीं। इससे पहले नेहा एक बुरे दौर से गुजरी थीं। हिमांश कोहली से लंबे समय तक चले अफेयर के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद तो नेहा जैसी टूट ही गई थीं। हाल ही में नेहा ने एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। 

neha kakkar open secretes after breakup with himansh kohli
neha kakkar

नेहा ने कहा, 'जब मैं रिलेशनशिप में थी तो मैं अपनी फैमिली और दोस्तों को समय नही दे पा रही थी। मैं अपना सारा वक्त और एनर्जी ऐसे इंसान को दे रही थी जो उसे डिजर्व भी नहीं करता और इसके बावजूद वह हमेशा मुझसे शिकायत करता था कि मैं उसके साथ समय नहीं बिताती।"

neha kakkar open secretes after breakup with himansh kohli
neha kakkar

दोबारा रिलेशनशिप में जाने को लेकर नेहा ने कहा, 'मैं फिर से प्यार करने के लिए तैयार नहीं हूं। इस वक्त मैं कह सकती हूं कि सिंगल रहना मेरे लाइफ की बेस्ट फीलिंग हैं। अब मैं हैप्पी स्पेस में हूं। जो कुछ भी हुआ उससे मैं खुश हूं क्योंकि इससे मुझे परिवार और दोस्तों का महत्व समझ में आ गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
neha kakkar open secretes after breakup with himansh kohli
Neha Kakkar and himansh kohli

नेहा कहती हैं, ‘वो फेज बहुत टफ था। हां, मैं डिप्रेशन में थी और ब्रेकअप के साथ मुकाबला करना सबसे बुरा फेस था, हालांकि मैं अब इससे बाहर आ गई हूं। अभी, मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि सिंगल रहना मेरे जीवन का सबसे अच्छा अहसास है।'

विज्ञापन
neha kakkar open secretes after breakup with himansh kohli
नेहा कक्कड़

बीते दिनों नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को सिंगल होने का फायदा बताया था। नेहा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'सिंगल होने की सबसे अच्छी बात ये है कि आप समय पर सो सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed