फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘ओ रे पिया’ गाने पर थिरकती नजर आईं माधुरी दीक्षित, शेयर किया दिलकश अदाओं वाला वीडियो

Sun, 18 Apr 2021 11:24 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 18 Apr 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
madhuri dixit shared her o re piya dance video on instagram
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के डांस के सभी दीवाने हैं। इन दिनों माधुरी दीक्षित डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

madhuri dixit shared her o re piya dance video on instagram
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

मुंबई में लगे लॉकडाउन के बीच सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। माधुरी ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में 'ओ रे पिया' की ट्यून बज रही है। म्यूजिक की धुन पर माधुरी चारों ओर घूमती नजर आ रही हैं। घूमते वक्त उनके बाल हवा में लहरा रहे हैं। इन अदाओं के साथ माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

madhuri dixit shared her o re piya dance video on instagram
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram: @madhuridixitnene

बता दें कि कुछ दिन पहले माधुरी अपने पति नेने के साथ मालदीव वैकेशन पर गई थीं। इस दौरान दोनों ने खूब एंजॉय किया था। वहीं, माधुरी ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं, जिसमें वो और नेने एक साथ नजर आए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit shared her o re piya dance video on instagram
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram: @madhuridixitnene

हाल ही में नोरा फतेही डांस दीवाने के सेट पर पहुंची थी। सामने आए एक प्रोमो वीडियो में नोरा माधुरी की तारीफें करती नहीं थकती हैं। नोरा कहती हैं कि ‘मैंने देवदास एक बिलियन बार देखी थी। जब भी कोई पूछता है कि आपकी प्रेरणा कौन हैं, आप इंडिया क्यों आईं तो मैंने हमेशा माधुरी का नाम लिया है।‘ नोरा की ये बातें सुनकर माधुरी उनका शुक्रिया अदा करती हैं। इसके बाद नोरा और माधुरी साथ में 'एक दो तीन' और 'मेरा पिया घर आया' जैसे गानों पर डांस किया।

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)


 

विज्ञापन
madhuri dixit shared her o re piya dance video on instagram
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram: @madhuridixitnene

बता दें कि माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज के जरिए वह अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। ये वेब सीरीज एक सस्पेंस फैमिली ड्रामा सीरीज है। इसमें माधुरी दीक्षित के साथ संजय कपूर, मानव कौल भी लीड रोल में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed