फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की तरह हूबहू दिखता है माधुरी दीक्षित का बेटा, लुक्स में स्टारकिड्स को देता है टक्कर

Sun, 31 May 2020 11:55 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 31 May 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit son arin nene carbon copy of father sriram nene here photos
माधुरी दीक्षित, अरिन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित इन दिनों परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। कुछ समय पहले माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो कत्थक करती नजर आ रही थीं वहीं उनके बड़े बेटे अरिन तबला बजा रहे थे। मां-बेटे के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही थी। माधुरी दीक्षित ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी हैं लेकिन उनके बेटे लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। ऐसे में चलिए आज हम माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन के बारे में बताते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Quarantine is making all of us do things that we’ve always wanted to. Watch till the end to find out what I have always wanted to do😜 #WhenArinDancedWithMadhuri

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

madhuri dixit son arin nene carbon copy of father sriram nene here photos
पति और बेटे के साथ माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित ने अमेरिका के सर्जन डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की। दोनों के दो बेटे अरिन और रियान हैं। अरिन 17 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 23 मार्च 2003 को हुआ था। शादी के 10 साल तक माधुरी अमेरिका में रहीं। 2011 में वो परिवार के साथ भारत लौट आईं।

madhuri dixit son arin nene carbon copy of father sriram nene here photos
पिता के साथ अरिन - फोटो : सोशल मीडिया

अरिन की हाइट हो या लुक्स हूबहू अपने पिता श्रीराम नेने की तरह हैं। एकबारगी तो वो अपने पिता की कार्बन कॉपी लगते हैं। बॉलीवुड के दूसरे सितारों के बच्चे जहां सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखते हैं वहीं माधुरी के बेटे लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit son arin nene carbon copy of father sriram nene here photos
पति और बेटे के साथ माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित के इंस्टाग्राम पेज को देखें तो अरिन को म्यूजिक का काफी शौक लगता है। वो कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाते नजर आते हैं। हाल ही में एक कैंपेन के तहत जब माधुरी दीक्षित गाना गा रही थीं तो अरिन उस दौरान पियानो बजा रहे थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Huge shout out to all of you, for your generosity! Please let’s continue supporting the war against Covid-19. If you missed the concert, watch it now, link in bio. Click on the video to donate, 100% of proceeds go to the India COVID Response Fund by @give_india #SocialForGood

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

विज्ञापन
madhuri dixit son arin nene carbon copy of father sriram nene here photos
परिवार के साथ माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

अरिन अभी पढ़ाई कर रहे हैं। वो स्कूल के ड्रामा और नाटक में हिस्सा लेते हैं। उन्हें डांस का भी काफी शौक है। एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने बताया था कि अरिन को स्टेज पर परफॉर्म करने में मजा आता है। वो मुझसे हिप हॉप सीखना चाहता है। रेयान अभी छोटा है और वो थोड़ा शर्मीला भी है। बहरहाल अरिन किस क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगे ये कहना तो अभी जल्दबाजी होगा लेकिन माधुरी के फैंस जरूर चाहेंगे कि वो पर्दे पर दिखे।

अजय देवगन की फिल्म के गाने पर जमकर नाचे प्रियंका चोपड़ा और निक, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed