बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं जिनका काफी लंबा सफर रहा है। अपने इस लंबे दौर में इन अभिनेत्रियों ने ना केवल शानदार फिल्में दीं बल्कि अपने अभिनय से सुर्खियों में छाई रहीं। इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने सह कलाकार के बेटों तक के साथ फिल्में कीं। इन फिल्मों में अभिनेत्रियों ने मुख्य हीरोइन का किरदार भी निभाया। इन हीरोइनों की जोड़ी पिता के साथ जितनी हिट रही उतनी ही हिट उनके बेटों के साथ भी रही है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन हीरोइनों के बारे में जो फिल्मों में पिता के अलावा बेटे की भी होरीइन रह चुकी हैं।
इन छह अभिनेत्रियों ने बाप-बेटे दोनों के साथ फिल्मों में किया रोमांस, एक तो है बॉलीवुड की 'मर्दानी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘दयावान’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर विनोद खन्ना नजर आए थे। अपनी पहली फिल्म में ही माधुरी दीक्षित ने विनोद खन्ना के साथ बोल्ड सीन देकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वह विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म ‘मोहब्बत’ में इश्क फरमाती नजर आईं।
हेमा मालिनी
सदाबाहर एक्ट्रेस हेमा मालिनी पहली हिंदी फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके हीरो राज कपूर थे। वहीं इसके बाद हेमा मालिनी ने राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के साथ भी कई फिल्मों में रोमांस किया। फिल्म ‘हाथ की सफाई’ में रणधीर कपूर की हीरोइन रहीं तो,‘एक चादर मैली सी’ फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नजर आईं।
श्रीदेवी
श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी बेहतरीन एक्टिंग के चर्चे हमेशा जिंदा रहेंगे। श्रीदेवी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंन्द्र की फिल्म ‘नाकाबंदी’ में हीरोइन बनी थी। इसके बाद वह धर्मेंन्द्र के बेटे सनी देओल के साथ 'चालबाज', 'निगाहें' और 'राम अवतार' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। दर्शकों ने श्रीदेवी को धर्मेंन्द्र और सनी देओल दोनों के साथ काफी पसंद किया।
जया प्रदा
एक्टर ने नेता बनी जया प्रदा ने भी ऑन स्क्रीन पिता और बेटे के साथ रोमांस किया है। वह धर्मेंद्र के साथ फरिश्ते, शहज़ादे, न्यायदाता गंगा तेरे देश में, कुंदन, ऐलान-ए-जंग, मर्दों वाली बात, कयामत जैसी कई फिल्मों में उनकी हीरोइन बनी तो धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ वीरता और ज़बरदस्त में नजर आईं।