फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit Birthday: 'निशा' से लेकर 'बेगम पारा' तक, इन किरदारों में दर्शकों को खूब पसंद आईं माधुरी दीक्षित

Sun, 15 May 2022 10:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 15 May 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit was very much liked by the audience in these characters of film, see list
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

बॉलीवुड में प्रतिभाशाली कलाकारों की बात जब भी होती है तो माधुरी दीक्षित का नाम जरूर लिया जाता है। धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस को एक्टिंग के साथ डांस में भी महारत हासिल है। उन्होंने तीन साल की उम्र से कथक ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी और आठ साल की उम्र में पहला परफॉरमेंस दिया था। अपनी दिलकश अदाओं से वह करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में हैं। वह हर साल 15 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। माधुरी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। आइए देखते हैं ये लिस्ट

Madhuri Dixit was very much liked by the audience in these characters of film, see list
हम आपके हैं कौन
हम आपके हैं कौन- निशा

साल 1994 में रिलीज हुई माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में उन्हें सलमान खान के ऑपोजिट कास्ट किया गया था। फिल्म में माधुरी ने निशा नाम का किरदार निभाया था। चुलबुली लड़की का यह किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। आज भी जब यह फिल्म टीवी पर आती है तो लोग इसे जरूर देखना पसंद करते हैं।

Madhuri Dixit was very much liked by the audience in these characters of film, see list
दिल तो पागल है में माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल तो पागल है- पूजा

शाहरुख खान की यह फिल्म 1997 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में माधुरी और करिश्मा कपूर ने भी काम किया था।...लेकिन फिल्म में माधुरी के काम की खूब तारीफ हुई थी। दर्शकों ने उनके अभिनय के साथ-साथ उनके डांस को भी काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit was very much liked by the audience in these characters of film, see list
पुकार - फोटो : सोशल मीडिया
पुकार- अंजलि

राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में माधुरी का अलग ही अवतार देखने को मिला था। फिल्म में माधुरी निगेटिव रोल निभाया था। माधुरी के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी थे। इस फिल्म का गाना के सेरा सेरा आज में माधुरी का जबरदस्त डांस आज भी लोगों को पसंद आता है।

विज्ञापन
Madhuri Dixit was very much liked by the audience in these characters of film, see list
देवदास - फोटो : social media
देवदास-चंद्रमुखी


संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में शाहरुख खान एक बार फिर माधुरी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आए थे। यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी हिट थी। देवदास में पारो के रोल को उन्होंने बखूबी निभाया था। दर्शकों को उनका यह कैरेक्टर काफी पसंद आया था। फिल्म को उस समय ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed