पति के जन्मदिन पर यूं धड़का माधुरी दीक्षित का दिल, 20 साल बाद सबके सामने किया प्यार का इजहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त और जीवन साथी डॉ श्रीराम नेने को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका प्यार मुझे हर एक दिन प्रोत्साहित करता है और प्रेरित करता है। यह साल भी सबसे अच्छा साल हो। आपके साथ कई और मजेदार कारनामों और मुस्कुराहट को साझा करने के लिए उत्साहित हूं इस साल और हमेशा के लिए। बहुत सारा प्यार।'
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
साल 1998 में माधुरी अपनी बहन और भाई से मिलने अमेरिका गई थी। उन्होंने इस मौके पर अपने घर एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में ही माधुरी की निगाहें श्रीराम नेने पर पड़ी जिससे मिलने के बाद माधुरी को लगा कि यहीं वो शख्स है जो उनका जीवन साथी बन सकता है। पहली ही मुलाकात में श्रीराम नेने भी माधुरी की मुस्कान के कायल हो गए थे।
श्रीराम नेने नहीं जानते थे कि माधुरी एक सुपर स्टार हैं और यही वजह माधुरी को उनकी तरफ खींचे ले जा रही थी। इसके बाद दोनों के बीच कई मुलाकाते हुई। 5 महीने की मुलाकात के बाद ही धक धक गर्ल ने डॉक्टर नेने से शादी का फैसला कर लिया। करीब एक साल तक माधुरी, डॉ. नेने के लिए अमेरिका और इंडिया के बीच चक्कर लगाती रही और इसी दौरान डॉ. नेने से उनकी सगाई भी हो गई। 17 अक्टूबर 1999 को पूरे मराठी रीति रिवाजों के साथ श्रीराम नेने से शादी कर ली। कुछ फिल्में करने के बाद वो भी अमेरिका शिफ्ट हो गईं।
माधुरी भले ही अमेरिका में अपने पति और 2 बच्चों के साथ बहुत खुश थी, लेकिन कही ना कहीं वो एक्टिंग को मिस कर रही थी। माधुरी करीब 12 सालों तक माधुरी बॉलीवुड से दूर रही है, इस बीच में वो कभी फिल्मों के जरिए तो कभी रियलिटी शोज के जरिए फैन्स को अपनी याद दिलाती रहती। इसके बाद उनके पति को ये बात महसूस हुई और तब पूरी फैमिली ने भारत शिफ्ट होने के फैसला लिया।