मुंबई में फिल्मफेयर ग्लैमरस और स्टाइल अवॉर्ड का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने अपनी अदाओं से रेड कारपेट पर जादू बिखेरा। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और काजोल समेत कई स्टार्स ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से इम्प्रेस किया।
अवॉर्ड फंक्शन में रेखा के आगे सभी रहे फीके, जाह्नवी समेत इन सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं जाह्नवी कपूर पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। जाह्नवी ने डिजाइनर अजय कदम का डिजाइन किया हुआ सिल्वर कलर का ड्रेस पहन रखा था। शिमरी ड्रेस में जाह्नवी बेहद खुबसूरत दिख रही थीं।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिंक और ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी किया हुआ था। दीपिका ने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका फिलहाल मेघना गुलजार की फिल्म छपाक कर रही हैं।
अपने फैशन से सभी का दिल जीतने वालीं सोनम कपूर ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थीं। उनकी ये ड्रेस इंडो वेस्टर्न लुक में पहनी गई साड़ी थी। मोस्ट स्टाइलिश फीमेल के अवॉर्ड से सोनम कपूर नवाजी गईं।
A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा अपनी स्टाइल स्टेटमेंट से आज के दौर की सभी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ देती हैं। रेखा ने मनीष मल्होत्रा का गोल्डन कलर का शरारा पहना था। जो उन पर खूब फब रहा था। रेखा को अल्टीमेट अवॉर्ड से भी नवाजा गया।