फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्कर पर छिड़ा विवाद और विनोद मेहरा के जन्मदिन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Wed, 13 Feb 2019 08:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 13 Feb 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
oscar controversy to vindod mehra birthday here top news
Oscar - फोटो : file photo

इस वजह से ऑस्कर पर निकला फैंस का गुस्सा


पिछले दिनों बाफ्टा पुरस्कारों के ऐलान के बाद अब सभी को ऑस्कर का इंतजार है लेकिन इस बार ये पुरस्कार विवादों में घिरा हुआ है। इस साल 4 बड़ी कैटिगरीज को बंद कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि शो के समय को 3 घंटे तक ही सीमित रखा जाए। जिन कैटिगरीज को ऑस्कर से हटाया गया है उनमें सिनेमैटोग्राफी, फिल्म एडिटिंग, लाइव एक्शन शॉर्ट, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग शामिल हैं। ऑस्कर सेरेमनी के इस फैसले के बाद ट्विटर पर विरोध शुरू हो गया है।

Oscars 2019 ने लिया इन 4 अवॉर्ड्स को ऑफ एयर देने का फैसला, फैंस ने ट्विटर पर जाहिर किया गुस्सा

oscar controversy to vindod mehra birthday here top news
vinod mehra - फोटो : file photo
विनोद मेहरा का जन्मदिन आज
सहज अंदाज और बेहतरीन अभिनय की वजह से बॉलीवुड का बड़ा नाम बने विनोद मेहरा की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। अस्सी के दशक में रेखा से उनकी नजदीकियों की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 21 साल के करियर में विनोद मेहरा ने करीब 100 फिल्में की थीं। आज उनके जन्मदिम पर जानिए उनके जीवन से जुड़े अनसुने किस्से।

पढ़ें: 3 शादियां कर चुके विनोद मेहरा की चाहत में रेखा ने उठा लिया था जानलेवा कदम, खूब बरपा हंगामा
oscar controversy to vindod mehra birthday here top news
rajendra nath - फोटो : file photo
राजेंद्र नाथ की पुण्यतिथि आज
हिंदी सिनेमा का एक ऐसा अभिनेता जिसकी अदाओं भर से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। उस हास्य कलाकार का नाम है राजेंद्र नाथ। उनका जन्म 8 जून 1931 को टीकमगढ़ राज्य में हुआ था। हालांकि राजेंद्र नाथ डॉक्टर बनना चाहते थे। बड़े भाई का फिल्मों में रुझान देखते हुए उनकी भी फिल्मों में रूचि बढ़ने लगी थी। 

पढ़ें: कॉमेडी एक्टर राजेंद्र नाथ की आज है 11वीं पुण्यतिथि, आईजी के बेटे और इन 3 कपूर एक्टर्स के थे मामा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
oscar controversy to vindod mehra birthday here top news
anas rashid - फोटो : social media

टीवी का ये मशहूर एक्टर बना पिता
टीवी सीरियल दिया और बाती हम फेम एक्टर अनस राशिद बेटी के पिता बन गए हैं। 11 फरवरी को उनकी बेटी का जन्म हुआ। अनस ने खुद इंस्टाग्राम पर ये जानकारी शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हमें बच्ची हुई है। मां और बेटी का स्वास्थ्य अच्छा है। सभी को दुआओं के लिए शुक्रिया।' बता दें कि अनस ने साल 2017 में शादी की है।

पढ़ें: 'दीया और बाती हम' सीरियल के सूरज राठी के घर आया नन्हा मेहमान, 14 साल छोटी लड़की से की थी शादी

विज्ञापन
oscar controversy to vindod mehra birthday here top news
dipika kakar and Sreesanth - फोटो : twitter

श्रीसंथ और दीपिका के बीच कोल्ड वॉर
बिग बॉस 12 में भाई-बहन के रिश्ते को निभाने वाले श्रीसंथ और दीपिका कक्कड़ के बीच दरार आ गई है। ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नही है। अब इस पर मुहर भी लग गई है। दरअसल श्रीसंथ ने दीपिका को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। एक वेबसाइट से बातचीत में श्रीसंथ ने कबूल किया कि उन्होंने दीपिका को अनफॉलो कर दिया है क्योंकि उन्होंने उनकी पत्नी को अनफॉलो किया है। श्रीसंथ ने आगे बताया कि 'जो इंसान मेरी पत्नी की इज्जत नहीं कर सकता मैं उसकी इज्जत नहीं कर सकता हूं।'

रिश्ते में दरार आते ही श्रीसंथ ने दीपिका को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, वजह निकलीं भुवनेश्वरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed