माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक हैं। तेजाब से लेकर फिल्म देवदास तक, दिग्गज अभिनेत्री ने बड़े पर्दे पर अपने अभिनय कौशल को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज अभिनेत्री की शादी की सालगिरह है। इस खास अवसर पर माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने के लिए एक नोट लिखा और इसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। तो चलिए जानते हैं कि माधुरी ने किस अंदाज में अपने पति को विश किया है।
Madhuri Dixit: शादी की सालगिरह पर माधुरी ने पति को स्पेशल अंदाज में किया विश, वीडियो में दिखाया 24 साल का सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज माधुरी की शादी को 24 साल हो गए हैं। आज यानी 17 अक्टूबर को इन लवबर्ड्स की 24वीं शादी की सालगिरह है। इस अवसर पर अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने पति के लिए प्यार व्यक्त किया है। चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या लिखा है।
Salar Vs Dunki: सालार- डंकी की भिड़ंत पर बोले सुकुमारन, कहा - शाहरुख की डंकी देखने के लिए उत्साहित हूं
माधुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,' एक साथ रहने का एक और साल मुबारक हो। हैप्पी एनिवर्सरी 24 साल का अनोखा प्यार।' इसपर अभिनेत्री के पति ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन के प्यार को भी शादी की 24वीं सालगिरह मुबारक हो। ऐसा लगता है, जैसे कल ही हमने अपनी यात्रा शुरू की थी और अब हम कॉलेज में लड़कों के साथ खाली जगह पर हैं। आने वाले कई वर्षों में हम एक साथ मिलकर और उत्साहित चीजें करेंगे। सोलमेट्स।'
View this post on Instagram
अभिनेत्री के इस पोस्ट के साझा करते ही उनके फैंस ने उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लव बर्ड्स।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड की मोस्ट लविंग जोड़ी को किसी की नजर न लगे। दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक हो।'
Salar Vs Dunki: सालार- डंकी की भिड़ंत पर बोले सुकुमारन, कहा - शाहरुख की डंकी देखने के लिए उत्साहित हूं
बता दें कि माधुरी के पति श्रीराम नेने पेशे से एक डॉक्टर हैं। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी, जिसके बाद इनका प्यार परवान चढ़ा था। आज दोनों बेहद खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।