फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salar Vs Dunki: सालार- डंकी की भिड़ंत पर बोले सुकुमारन, कहा - शाहरुख की डंकी देखने के लिए उत्साहित हूं

Tue, 17 Oct 2023 11:07 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 17 Oct 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
Salaar Actor Sukumaran said  I am excited to see Shahrukh khan Donkey in theatres as per reports
सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : Social media

साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन अपकमिंग फिल्म 'सालार' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें एक्टर वर्धराज मन्नार द किंग की भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों मेकर्स ने उनके जन्मदिन पर फिल्म से एक इंटेंस पोस्टर साझा किया था, जिसमें उनके कैरेक्टर का लुक दिखाया था। अभिनेता के इस लुक को देख फैंस फिल्म देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। वहीं, अब सुकुमारन ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में 'सालार' और 'डंकी' के साथ रिलीज होने पर बात की।

Salaar Actor Sukumaran said  I am excited to see Shahrukh khan Donkey in theatres as per reports
डंकी-सालार क्लैश - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेता ने कहा कि दो बड़े अभिनेता की फिल्म एक ही दिन सिनेमाघर में दस्तक देगी। एक फिल्म प्रेमी के रूप में मैं काफी उत्साहित हूं कि छुट्टियों के मौसम में दोनों अलग-अलग कहानी और कथा पर आधारित फिल्में एक साथ देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि अच्छी बात तो यह है कि हम हिरानी सर और शाहरुख सर की फिल्म के साथ सालार को रिलीज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Hema Malini Birthday Bash: हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में शरीक नहीं हुए देओल भाई, इस परंपरा को रख रहे जारी?

Salaar Actor Sukumaran said  I am excited to see Shahrukh khan Donkey in theatres as per reports
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुकुमारन ने बताया, "मैं दोनों देखने जा रहा हूं, मैं आपसे यह वादा कर सकता हूं। मैं इसके लिए बहुत उत्सुक हूं। ऐसा आखिरी बार कब हुआ था, कि छुट्टियों के मौसम में, हमारे पास दो ऐसी बड़ी फिल्में थीं। क्या भारतीय सिनेमा का इस तरह जश्न मनाने के लिए 2023 से बेहतर साल है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar Actor Sukumaran said  I am excited to see Shahrukh khan Donkey in theatres as per reports
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर बात करते हुए कहा, मुझे अभी ठीक से नहीं पता है कि मेकर्स का प्लान क्या है। निर्माता नवंबर तक बताएंगे कि फिल्म को कैसे पेश करना है। मैं निर्देशक के संपर्क में हूं जैसे ही कुछ बात होती है वो आपको पता ही चल जाएंगा।

यह भी पढ़ें: Smita Patil: स्मिता ने 10 साल के फिल्मी सफर में हासिल किया पद्मश्री, जानें क्या थी अभिनेत्री की अधूरी इच्छा

विज्ञापन
Salaar Actor Sukumaran said  I am excited to see Shahrukh khan Donkey in theatres as per reports
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म 'सालार' 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद और ईश्वरी राव जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं हैं। प्रभास ने इस फिल्म में पहली बार फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील के साथ काम किया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed