धक-धक गर्ल कही जाने वालीं माधुरी दीक्षित आज के वक्त की एक्ट्रेस को बखूबी टक्कर देती हैं। फिल्मों के अलावा माधुरी दीक्षित डांस रियलिटी शो में बतौर जज बिजी रहती हैं। फिलहाल माधुरी अपने काम से टाइम निकालकर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल गई हैं।
हूबहू पिता की तरह दिखता है माधुरी दीक्षित का बेटा, परिवार के साथ छुट्टियां मनाने की तस्वीर आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति श्रीराम नेने के साथ तस्वीर शेयर की है। माधुरी ने ब्लैक टॉप के साथ पीले कलर की जैकेट पहन रखी है। हमेशा की तरह माधुरी बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बड़ी मुश्किल से मिली छुट्टियों के रास्ते में... बच्चों के साथ, स्कूल की छुट्टियों के बाद।'
On our way to a hard earned vacation with the boys. Schools over for now, or is it? Guesses?
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
इससे पहले माधुरी दीक्षित को एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। जहां उनके दोनों बेटे अरिन (Arin) और रियान (Raayan) भी नजर आए। अरिन तो अपने पिता श्रीराम नेने की कॉर्बन कॉपी लगते हैं। जहां बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के दूसरे बच्चे सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं तो वहीं माधुरी के दोनों बेटे लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं।
माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन जहां 16 साल के हैं तो वहीं रियान 14 साल के हैं। माधुरी दीक्षित के बेटे फिल्मों में कदम रखेंगे या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन उनके लुक की बात की जाए तो किसी हीरो से कम नहीं दिखते।
बता दें कि माधुरी दीक्षित शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। साल 2011 में वो अपने पूरे परिवार के साथ वापस भारत लौटीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी की हालिया रिलीज कलंक थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म में माधुरी के अलावा संजय दत्त, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की मुख्य भूमिका है।