{"_id":"5ca6ca2dbdec2214757c5a5b","slug":"madhuurima-banerjee-aka-nyra-banerjee-special-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टार किड के चलते फिल्मों से हटा दिया गया था नायरा बनर्जी का नाम, मधुरिमा के नाम से भी जानते हैं लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्टार किड के चलते फिल्मों से हटा दिया गया था नायरा बनर्जी का नाम, मधुरिमा के नाम से भी जानते हैं लोग
Fri, 05 Apr 2019 09:06 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 05 Apr 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
नायरा बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करने लगीं अभिनेत्र नायरा बनर्जी इन दिनों सुपरनैचुरल शो दिव्यदृष्टि से चर्चा में हैं। सिनेमा, वेब और टेलीविजन तीनों माध्यमों में अपना नाम बना रहीं नायरा को कुछ साल पहले तक लोग मधुरिमा बनर्जी के नाम से जानते रहे हैं। नायरा की बदलती दुनिया की कुछ झलकियां इस खास मुलाकात में।
नायरा बनर्जी
स्टार किड्स से मुकाबला
हां, ये सही है कि तमाम फिल्मों के लिए शॉर्टलिस्ट होने के बाद किसी स्टार किड के चलते मेरा नाम हटा दिया गया। लेकिन, मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है। अगर किसी फिल्ममेकर को ये लगता है कि किसी बड़े स्टार का बच्चा कमाल कर सकता है, और ऐसे कमाल स्टार किड्स ने किए भी हैं, तो इसमें कोई दूसरा कुछ नहीं कर सकता। मैं इसे लेकर किसी तरह का द्वेष नहीं पालती। पहले मुझे बुरा लगता था लेकिन अब मुझे अपनी मेहनत और काबिलियत का भरोसा है और जहां दमदार किरदार होते हैं, वहां मुझे मौका मिलता ही है।

मां की लाडली
मॉडलिंग के दिनों में ही मुझे फिल्मों के ऑफर्स मिलने शुरू हुए। पहली फिल्म मैंने साउथ के सुपरस्टार सुरेश गोपी के साथ साइन की आ ओकाड्डू। घर पर इसकी बात चली तो पापा ने बहुत विरोध किया, वह मुझे फिल्मों में नहीं जाने देना चाहते थे पर मेरी मम्मी ने तब मुझे काफी सपोर्ट किया। उन्होंने ही पापा को समझाया। हालांकि बाद में ये फिल्म मैं जब अपने मम्मी-पापा को दिखाने ले गई तो पापा तो चौंक गए, बोले, कितनी खूबसूरत दिख रही है तू परदे पर। बस, इसके बाद तो पापा भी सेट्स पर आने लगे।

मधुरिमा से नायरा
मेरा असली नाम नायरा बनर्जी ही है। साउथ के तमाम सुपरहिट हीरोज के साथ काम करने के दौरान ही वहां के निर्माताओं ने मेरा नाम थोड़ा देसी सा लगने वाला मधुरिमा रख दिया। नायरा उनके लिए थोड़ा एलियन नाम था। लेकिन, यह नाम मुझे कभी जमा नहीं तो जैसे ही मुझे हिंदी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौका मिला, मैंने फिर से अपना नाम वही कर लिया जिस नाम से मुझे मुंबई के सारे लोग जानते हैं।

टेम्पर बनाम सिम्बा
पुरी जगन्नाथ निर्देशित टेम्पर में मैंने उस लड़की का किरदार किया जो फिल्म के मुख्य विलेने के भाइयों की हरकतें की वीडियो रिकॉर्डिंग का खुलासा करती है। मैंने टेम्पर पर बनी हिंदी फिल्म सिम्बा देखी तो ये किरदार काफी बदला बदला सा दिखा। साउथ में काम करके मुझे प्रोफेशनलिज्म के बारे में काफी कुछ सीखने को मिला और इसने मुझे बतौर अभिनेत्री विकसित होने में काफी मदद भी की।