फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद एल्कोहोलिक हो गए थे अध्ययन सुमन, अभिनेता ने किए कई खुलासे

Thu, 18 Mar 2021 11:55 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 18 Mar 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
maere mishra boyfriend Adhyayan Suman revealed how he bacame alcoholic and developing anxiety after a breakup
अध्ययन सुमन - फोटो : Insatagram- @adhyayansuman

शेखर सुमन के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अध्ययन सुमन मायरा मिश्रा के साथ हुए ब्रकअप के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दो साल तक रिश्ते में रहने के बाद नवंबर में उनका ब्रेकअप हो गया। इस बारे में उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि उनके संस्कार इजाजत नहीं देते कि वे निजी चीजों को सार्वजनिक तौर पर उछालें। अभिनेता ने एक ब्रेकअप पर अब कई खुलासे किए हैं।

maere mishra boyfriend Adhyayan Suman revealed how he bacame alcoholic and developing anxiety after a breakup
अध्ययन सुमन - फोटो : Insatagram- @adhyayansuman

अब 'राज' अभिनेता 7-8 साल पहले हुए ब्रेकअप के बारे में खुलकर सामने आए हैं। इस बारे में उन्होंने कई खुलासे करते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि वे तनाव और चिंता में चले गए थे। इन चीजों के दर्द ने उन्हें शराब की लत लगा दी थी और वह एल्कोहोलिक हो गए थे। तब वो 25-26 साल के थे, जब उन्होंने ये सब झेला।

maere mishra boyfriend Adhyayan Suman revealed how he bacame alcoholic and developing anxiety after a breakup
अध्ययन सुमन - फोटो : Insatagram- @adhyayansuman

अध्ययन ने बताया कि ब्रेकअप के बाद एक समय पर वे एल्कोहोलिक हो गए थे। ‘क्योंकि मैंने महसूस किया कि मेरे अंदर इतना दर्द है कि मैं इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा। अब मुझे ऐसा लगता है कि वो सब बहुत फिल्मी था। लेकिन उस समय मैं महज 25-26 साल का था और ये सब सहन करने के लिए मुझमें इतनी बुद्धि नहीं थी। जिंदगी को इतना करीब से मैंने तब नहीं देखा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
maere mishra boyfriend Adhyayan Suman revealed how he bacame alcoholic and developing anxiety after a breakup
अध्ययन सुमन - फोटो : Insatagram- @adhyayansuman

अध्ययन ने कहा ‘यह सब 7-8 साल पहले हुआ था। इसकी वजह से मुझे चिंता व तनाव की समस्या हो गई थी, जिससे मैं अब तक लड़ रहा हूं।' आगे उन्होंने कहा ‘अगर कोई रिश्ता नहीं चल पाता है तो इसमें किसी की गलती नहीं होती। दो लोग किसी वजह से एक साथ एक साथ आते हैं। कभी यह रिश्ता चल पड़ता है तो कभी नहीं भी चलता।'

विज्ञापन
maere mishra boyfriend Adhyayan Suman revealed how he bacame alcoholic and developing anxiety after a breakup
अध्ययन सुमन - फोटो : Insatagram- @adhyayansuman

अभिनेता ने कहा ‘जिस इंसान को आपकी जिंदगी में रहना होता है वो आ ही जाते हैं और जो लोग आपको छोड़कर जाना चाहते हैं वो चले ही जाते हैं। यही मैंने अपनी जिंदगी में देखा। मैं किसी से प्यार करता था, जिसे कभी नहीं छोड़ना चाहता था। मगर वो मुझे छोड़कर चली गई। आपको इसका सामना करना होता है और स्वीकार कर आगे बढ़ना। आप किसी पर भी साथ रहने का दबाव नहीं डाल सकते। जिंदगी एक तोहफा है और इसे किसी के लिए भी छोड़ना नहीं चाहिए। आगे उन्होंने कहा ‘आप अपनी जिंदगी अगर सकारात्मकता के साथ जिएं तो बहुत कुछ कर सकते हैं। मैं कोई ज्ञानी बाबा नहीं बनना चाहता, लेकिन अपने निजी अनुभवों को साझा कर रहा हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed