बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में मनाई महाशिवरात्रि, तस्वीर साझा कर फैंस को ऐसे दी शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री प्रीति जिंटा पति जीन गुडइनफ के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर बड़े ही खास अंदाज में महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर यह दोनों टी-शर्ट में नजर आए जिस पर 'हर हर महादेव' लिखा हुआ था। प्रीति जिंटा ने इस तस्वीर के साथ ट्वीट में फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- 'भगवान शिव का सार हमारे भीतर से सभी बुरे विचारों और नकारात्मकता को नष्ट कर सकता है और हमारे और परिवार के बीच प्रेम, सकारात्मकता और खुशी फैला सकता है। आपको और आपके परिवार को महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामानएं जय भोले नाथ #HarHarMahadev #महाशिवरात्रि #ting'
May the essence of Lord Shiva destroy all evil thoughts & negativity from within us and spread love, positivity and happiness within us, our family and our surroundings. A very happy 🕉 #Mahashivratri to you and your family 🙏 जय भोले नाथ #HarHarMahadev #महाशिवरात्रि #ting pic.twitter.com/ogMENO0cOw
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) March 4, 2019
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में चल रहे एक्टर ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट के जरिए फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- 'महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
— Hrithik Roshan (@iHrithik) March 4, 2019
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर फैंस को कहा- 'ओम नम: शिवाय. हर हर महादेव।' इसके साथ ही उन्होंने भगवान शिव की तस्वीर के साथ अपनी एक फोटो भी साझा की।
T 3107 - 🔱 🙏 ॐ नमः शिवाय 🙏 🔱
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 3, 2019
🙏 हर हर महादेव 🙏
#MahaShivaratri #महाशिवरात्री 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/lygOSeMHAe
अक्षय कुमार ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए फैंस को ट्वीट पर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव आपको और आपके परिवार को शांति और समृद्धि दे।'
This #MahaShivratri, may Lord Shiva bless you and your family with peace and prosperity🙏🏻 #HarHarMahadev pic.twitter.com/pxMG0KOgll
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 4, 2019