अमिताभ बच्चन-दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके मशहूर अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- हिंदी और पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सतीश कौल के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शान्ति।
पांच खबरें: अभिनेता सतीश कौल का हुआ निधन और एकता कपूर पर लगा पोस्टर चोरी का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में कई बार फिल्मों और गानों की चोरी के आरोप प्रत्यारोप लगते हैं। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है पोस्टर चोरी का। टीवी क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर पर इस बार पोस्टर चोरी का आरोप लगा है। एकता ने एक दिन पहले अपनी वेब सीरीज ‘हिज स्टोरी (His Story)’ का पोस्टर रिलीज किया था, जो समलैंगिकता वाली कहानी को दर्शता है। 2015 में रिलीज हुई फिल्म LEOV के निर्माताओं ने एकता पर पोस्टर को लेकर साहित्यिक चोरी का इल्जाम लगा दिया है।
एकता कपूर पर लगा पोस्टर चोरी का आरोप, जहान बक्शी ने ‘His Story’ को बताया ‘Leov’ की कॉपी
दुनिया भर में अपनी गायकी और संगीत का लोहा मनवा चुके संगीतकार एआर रहमान खूब सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले वो तब विवाद में आ गए थे जब उन्होंने स्टेज पर एंकर के हिंदी बोले जाने का विरोध किया था। दरअसल, यह घटना रहमान की फिल्म '99 सॉन्ग्स' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई थी। जिसके बाद उनके फैंस काफी भड़क गए थे लेकिन अब ए आर रहमान ने इस पर सफाई दी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
ए आर रहमान ने हिंदी बोलने पर एंकर का बनाया था मजाक, अब सफाई देते हुए बोले- वह सिर्फ एक...
गायक पलाश सेन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पलाश ने कुछ दिनों पहले ही वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। इस बात की जानकारी खुद पलाश सेन ने दी है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस बारे में जानकारी देते हुए पलाश सेन ने लिखा, 'आज जो खबर मिली वह अच्छी नहीं है। लेकिन आज वह दिन है, जब मैंने एक नई लड़ाई लड़ना शुरू की है। दुर्भाग्यवश मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं और घर पर पृथक-वास में रह रहा हूं।'
गायक पलाश सेन हुए कोरोना संक्रमित, कुछ दिनों पहले ही लगवाई थी कोविड-19 वैक्सीन
बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने के बाद तापसी पन्नू ने स्टेज पर स्पीच दी और कुछ लोगों को थैंक्यू कहा। इस लिस्ट में उन्होंने दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, विद्या बालन के साथ कंगना रणौत का नाम लेते हुए उन्हें शुक्रिया कहा। दरअसल ये सभी इस अवॉर्ड के नॉमिनीज थे। वीडिया वायरल होने के बाद जब कंगना ने इसे देखा तो उन्होंने तुरंत ही तापसी को जवाब दिया। कंगना ने लिखा- ‘शुक्रिया तापसी, विमल इलाइची फिल्मफेयर अवॉर्ड की तुम हकदार हो। तुमसे ज्यादा इसे कोई डिजर्व नहीं करता।’ कंगना का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
वायरल: तापसी ने कंगना को स्टेज पर कहा थैंक्यू, पंगा गर्ल बोलीं- 'ये विमल इलाइची अवॉर्ड तुम ही डिजर्व करती हो'