फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे तैयार होते थे 'महाभारत' के कलाकार, तस्वीरों में देखें मेकअप से लेकर सेट तक की तस्वीरें

Mon, 27 Apr 2020 04:55 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 27 Apr 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
mahabharat serial here unseen picture during behind the scenes
mahabharat - फोटो : social media

दूरदर्शन पर 'महाभारत' का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। सालों बीत जाने के बावजूद दर्शक अभी भी इस सीरियल को उतना ही पसंद कर रहे हैं। यही नहीं सीरियल से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी को जानने के लिए सोशल मीडिया पर यूजर्स उतने ही उत्सुक हैं। आज हम 'महाभारत' की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं कि उस दौर में कलाकार कैसे मेकअप करते थे और सेट का माहौल कैसा होता था।

mahabharat serial here unseen picture during behind the scenes
mukesh khanna - फोटो : social media

मुकेश खन्ना ने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भीष्म पितामह की भूमिका निभाई थी। यहां मुकेश खन्ना मेकअप करते दिख रहे हैं। आज भी मुकेश खन्ना को 'भीष्म' के नाम से जाना जाता है। मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझ पर भीष्म पितामह की इमेज का ऐसा ठप्पा लगा कि मैं उसे कई दूसरे किरदार और फिल्में करने के बाद भी हटा नहीं पाया। मुकेश ने आगे बताया था कि खुद बीआर चोपड़ा ने उनसे कहा था कि वो 'पितामह' की छवि से बाहर नहीं निकल पाएंगे।'

mahabharat serial here unseen picture during behind the scenes
arjun - फोटो : social media

सीरियल में अर्जुन का किरदार अभिनेता फिरोज खान ने निभाया था। तस्वीर में अर्जुन अपना मेकअप करते नजर आ रहे हैं। 'महाभारत' के ऑडीशन में चुने जाने के बाद उन्होंने अपना नाम फिरोज खान से अर्जुन कर लिया था। 'महाभारत' के पटकथा और संवाद लेखक डॉ राही मासूम रजा ने उनसे कहा था कि '23 हजार लोगों में सेलेक्शन हुआ है। ऐसे में अर्जुन नाम ही होना चाहिए। तुम लगते भी अर्जुन जैसे हो और इंडस्ट्री में भी कोई इस नाम से नहीं है।' इस तरह 'महाभारत' से फिरोज खान हमेशा के लिए अर्जुन बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mahabharat serial here unseen picture during behind the scenes
mahabharat - फोटो : social media

रवि चोपड़ा यहां सेट पर सीरियल के कलाकारों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। 'महाभारत' के निर्देशक बीआर चोपड़ा थे लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी तब उनके बेटे रवि चोपड़ा शो की जिम्मेदारी संभालने लगे थे।  

विज्ञापन
mahabharat serial here unseen picture during behind the scenes
nitish bhardwaj - फोटो : social media

नीतीश भारद्वाज 'महाभारत' में कृष्ण बने थे। तब उनकी उम्र महज 23 साल थी। 'महाभारत' के दोबारा प्रसारण पर नीतीश भारद्वाज काफी खुश हैं। उनका कहना है कि आज की पीढ़ी के पास सीखने का मौका है। तस्वीर में नीतीश कुर्सी पर शूटिंग के दौरान आराम करते हुए नजर आ रहे हैं।

तराजू लेकर फार्म में उगीं सब्जियां तौलने लगे धर्मेंद्र, बोले- 'अच्छा कर रहा हूं ना'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed