{"_id":"678a8c9ff73f217eea09ad99","slug":"mahakumbh-2025-theme-song-dipti-chaturvedi-anup-jalota-soulful-song-to-rich-heritage-spirituality-of-prayag-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: अनूप और दीप्ति ने गाया महाकुंभ का थीम सॉन्ग, ‘ये प्रयाग है’ को घर घर पहुंचाने की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahakumbh 2025: अनूप और दीप्ति ने गाया महाकुंभ का थीम सॉन्ग, ‘ये प्रयाग है’ को घर घर पहुंचाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:41 PM IST
सार
Mahakumbh 2025 Theme Song: महाकुंभ को धरती का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है। यहां हर रोज करोड़ों श्रद्धालु देश विदेश से संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। और, यहां मुंबई में एक संगम सुर, ताल और ध्यान का हुआ। प्रयागराज की महिमा का बखान करता ये बेहद भावुक गीत दीप्ति चतुर्वेदी ने तैयार किया है।
विज्ञापन
1 of 5
दीप्ति चतुर्वेदी-अनूप जलोटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अपनी आवाज से आवाज की दुनिया में लाखों प्रशंसक कमा चुकीं गायिका दीप्ति चतुर्वेदी ने अबकी गायन की गंगा, जमुना और सरस्वती में स्नान किया है। महाकुंभ के हर हर नाद को उन्होंने संगीत में संजोया है और उसे एक ऐसे गीत का आकार प्रदान किया है कि लोगों को इस गीत में इस बार के महाकुंभ का थीम सॉन्ग बन जाने के सारे लक्षण नजर आ रहे हैं। गाना बन चुका है। रिकॉर्ड भी हो चुका है और दीप्ति बताती हैं कि भजन सम्राट अनूप जलोटा के आशीर्वाद से जल्द ही ये जन जन तक पहुंच जाएगा।
2 of 5
दीप्ति चतुर्वेदी-अनूप जलोटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महाकुंभ को धरती का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है। यहां हर रोज करोड़ों श्रद्धालु देश विदेश से संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। और, यहां मुंबई में एक संगम सुर, ताल और ध्यान का हुआ। प्रयागराज की महिमा का बखान करता ये गीत ‘ये प्रयाग है’ अनूप जलोटा के साथ गाया है। जिसके बोल जयकृष्ण राय तुषार के हैं और संगीत संयोजन विवेक प्रकाश का है।
‘अमर उजाला’ से एक संक्षिप्त बातचीत में दीप्ति चतुर्वेदी बताती हैं, “यह गीत मेरे लिए एक अत्यंत भावुक अनुभव रहा है।प्रयाग सिर्फ एक शहर नहीं है, यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर का एक जीता-जागता प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि यह गीत सुनने वालों के दिलों को छू जाएगा।” यह गीत जल्दी ही सभी प्रमुख संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा।
दीप्ति चतुर्वेदी-अनूप जलोटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने कहा, "प्रयाग एक ऐसा शहर है जो दिव्यता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। इस गीत के माध्यम से दीप्ति और मैंने इसकी आत्मा को अभिव्यक्त करने और श्रोताओं को इसकी सुंदरता और आध्यात्मिकता को महसूस कराने का प्रयास किया है।"
विज्ञापन
5 of 5
अनूप जलोटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महाकुंभ को लेकर हिंदी फिल्म जगत में इस बार काफी उत्साह देखा जा रहा है। हेमा मालिनी ने भी हाल ही में एक अलबम महाकुंभ को लेकर जारी किया है। कैलाश खेर और मालिनी अवस्थी जैसे सितारे भी अपनी भक्ति रस की धारा प्रयागराज में बहाने वाले हैं। तमाम सितारे भी आने वाले महत्वपूर्ण स्नानों में शामिल होने की तैयारी में लगे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।