फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmaveer 2 Poster: एकनाथ शिंदे ने जारी किया धर्मवीर 2 का पोस्टर, कार्यक्रम का हिस्सा बन गदगद हुए बॉबी देओल

Sun, 30 Jun 2024 11:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 30 Jun 2024 11:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मालाबार हिल्स स्थित अपने निवास पर मराठी फिल्म 'धर्मवीर 2' का पोस्टर रिलीज किया। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde launch ANAND DIGHE LEGACY WITH DHARMAVEER 2 POSTER LAUNCH bobby deol was guest
धर्मवीर 2 पोस्टर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मराठी फिल्म 'धर्मवीर 2' का पोस्टर रिलीज हो गया है। खास बात है कि इसका अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मालाबार हिल्स स्थित अपने निवास पर किया। जानकारी हो कि यह शिंदे के राजनीतिक गुरु और शिवसेना के दिग्गज दिवंगत आनंद दिघे की बायोपिक का सीक्वल है। इस दौरान बॉबी देओल बतौर मुख्य अतिथि और फिल्म के कलाकार प्रसाद ओक, और  क्षितीश उपस्थित रहे। 

Maharashtra CM Eknath Shinde launch ANAND DIGHE LEGACY WITH DHARMAVEER 2 POSTER LAUNCH bobby deol was guest
धर्मवीर 2 पोस्टर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का पहला भाग 2022 में रिलीज किया गया था। इससे ठीक पहले शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिसके कारण जून में महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। दिघे शिंदे सेना के प्रतीकों में से एक बन गए और उनकी गिनती पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे के साथ प्रमुख नेताओं में होने लगी थी। 

Maharashtra CM Eknath Shinde launch ANAND DIGHE LEGACY WITH DHARMAVEER 2 POSTER LAUNCH bobby deol was guest
धर्मवीर 2 पोस्टर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राज्य विधानसभा चुनाव से ठीक दो महीने पहले 9 अगस्त को रिलीज होने वाली 'धर्मवीर 2' में सीएम शिंदे पर आधारित एक किरदार भी है। फिल्म को लेकर शिंदे ने कहा, 'दिघे साहब फिल्म के माध्यम से अमर हो जाएंगे और लोगों को उनसे प्रेरणा मिलेगी।' उन्होंने कहा कि वह अपने गुरु के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

Kartik Aaryan: विराट कोहली-रोहित शर्मा के संन्यास लेने पर टूटा कार्तिक आर्यन का दिल, बोले-'हम दो हीरे..

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde launch ANAND DIGHE LEGACY WITH DHARMAVEER 2 POSTER LAUNCH bobby deol was guest
धर्मवीर 2 पोस्टर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रवीण तारदे द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'धर्मवीर' में प्रसाद ओक, क्षितीश दाते, मकरंद पाध्ये, स्नेहल तारदे और श्रुति मराठे मुख्य भूमिकाओं में थे। जानकारी हो कि दिघे की अगस्त 2001 में ठाणे स्थित एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई, जहां उन्हें एक सड़क दुर्घटना के बाद भर्ती कराया गया था। 'धर्मवीर 2' एक सच्चे नायक की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, दर्शकों के दिलों पर कब्जा करने के लिए तैयार है।

Vidaamuyarchi first look: 'विदा मुयार्ची' से अजित कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, रिलीज डेट का अब भी इंतजार

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde launch ANAND DIGHE LEGACY WITH DHARMAVEER 2 POSTER LAUNCH bobby deol was guest
धर्मवीर 2 पोस्टर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉबी देओल भी इस खास अवसर का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे थे। अभिनेता ने कहा, 'मैं धर्मवीर 2 के आज के पोस्टर लॉन्च का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं फिल्म से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं और मुझे उम्मीद है कि इसे लोग देखेंगे और इसका आनंद लेंगे। माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी को मेरी शुभकामनाएं।'

Vijay Sethupathi: 'मैं खुद को पिता के तौर पर पेश नहीं करता', बच्चों के साथ अपने रिश्ते पर बोले विजय सेतुपति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed