कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में गरीब और मजदूर लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरकार सहित कुछ बॉलीवुड सितारे भी हर स्तर पर इनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन से लेकर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने तक की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। उनके इस काम की हर कोई तारीफ कर रहा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने भी उनकी तारीफ की है।
मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सोनू सूद की राज्यपाल ने भी की तारीफ, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सोनू सूद ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने सोनू सूद द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए उनकी तारीफ की। साथ ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अभिनेता को मदद देने के लिए हर तरह का सहयोग देने की बात भी कही है। राज्यपाल इससे पहले भी सोनू सूद के काम की तारीफ कर चुके हैं।
महाराष्ट्र राज्यपाल के ट्विटर हैंडल पर सोनू सूद और भगत सिंह कोश्यारी की मुलाकात की तस्वीर को साझा कर बताया है कि सोनू सूद ने राज भवन में राज्यपाल से मुलाकात की और घर पहुंचाए जा रहे प्रवासी मजदूरों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सोनू सूद ने राज्यपाल को यह भी बताया कि वह कैसे प्रवासियों को घर पहुंचा रहे हैं और उनके लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।
महाराष्ट्र राज्यपाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'फिल्म स्टार सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई में शनिवार को मुलाकात की है। अभिनेता ने राज्यपाल को प्रवासियों को उनके घर भेजने और खाना देने के बारे में जानकारी दी। भगत सिंह कोश्यारी ने सोनू सूद के इस अच्छे काम की सराहना की और उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।'
Film star Sonu Sood met Governor Bhagat Singh Koshyari at Raj Bhavan. He briefed Governor about his work to help migrant people to reach their home states and to provide them food. The Governor applauded Sonu Sood for his work and assured him fullest support in his endeavours. pic.twitter.com/JlXVbZiUB4
आपको बता दें कि सोनू सूद इस लॉकडाउन में मुंबई और दूसरे शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही वह जरूरतमंदों के लिए भोजन और अन्य जरूरत के सामान की व्यवस्था भी कर रहे हैं। सोनू सड़क पर उतरकर रोज घंटों-घंटों काम करते हैं। कोरोना काल में लोगों के लिए इस तरह काम करने पर उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
पढ़ें: लोगों की मदद करने पर सोनू सूद की मुरीद हुईं शिल्पा शेट्टी और कुब्रा सैत, कहा- 'मुझे आप पर बेहद गर्व है..'