{"_id":"5c7d539cbdec22145544d60c","slug":"mahashivaratri-2019-preity-zinta-celebrating-maha-shivratri-with-husband-gene-goodenough","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिकन पति संग प्रीति जिंटा ने इस अंदाज में मनाई महाशिवरात्रि, तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमेरिकन पति संग प्रीति जिंटा ने इस अंदाज में मनाई महाशिवरात्रि, तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Preity Zinta,Gene Goodenough
- फोटो : social media
Link Copied
आज देशभर में महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता ला रहा। वहीं बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' यानी प्रीति जिंटा ने भी महाशिवरात्रि बड़े ही अलग अंदाज में मनाई। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामानएं दी हैं।
Trending Videos
2 of 5
preity zinta
- फोटो : file photo
फिल्मों से दूर रहने के बाद प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पति जीन गुडइनफ के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में प्रीति और गुडइनफ टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है इन दोनों की टी-शर्ट पर 'हर हर महादेव' लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Preity Zinta and Gene Goodenough
- फोटो : instagram
प्रीति जिंटा ने इस तस्वीर के साथ ट्वीट में फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- 'भगवान शिव का सार हमारे भीतर से सभी बुरे विचारों और नकारात्मकता को नष्ट कर सकता है और हमारे और परिवार के बीच प्रेम, सकारात्मकता और खुशी फैला सकता है। आपको और आपके परिवार को महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामानएं जय भोले नाथ #HarHarMahadev #महाशिवरात्रि #ting'
May the essence of Lord Shiva destroy all evil thoughts & negativity from within us and spread love, positivity and happiness within us, our family and our surroundings. A very happy 🕉 #Mahashivratri to you and your family 🙏 जय भोले नाथ #HarHarMahadev#महाशिवरात्रि#tingpic.twitter.com/ogMENO0cOw
Preity Zinta and Gene Goodenough
- फोटो : instagram
हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनंदन की वतन वापसी पर भी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- 'आधी रात है और मुझे नींद नहीं आ रही है। मैं बहुत खुश हूं कि अभिनंदन घर वापस आ रहे हैं। मैं सिर्फ सोच सकती हूं कि उनके परिवार को कैसा लग रहा होगा। हर मिनट पूरी उम्र के बराबर लंबा लग रहा होगा और दिल की धड़कनें रुक रही होंगी।'
अभिनेत्री के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे थे। साथ ही कमेंट के जरिए कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर खुशी जाहिर कर रहे थे। बात करें प्रीति जिंंटा की फिल्म की तो वह आखिरी बार फिल्म भैयाजी सुपरस्टार में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सनी देओल मुख्य भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।