{"_id":"5d20991d8ebc3e6ced3730a9","slug":"mahendra-singh-dhoni-birthday-special-facts-missing-in-ms-dhoni-the-untold-story-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MS धोनी की बायोपिक में नहीं दिखे ये 6 बड़े सच, रिलीज होते ही फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
MS धोनी की बायोपिक में नहीं दिखे ये 6 बड़े सच, रिलीज होते ही फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
MS Dhoni and Sushant Singh Rajput
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
3 साल पहले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बायोपिक रिलीज हुई थी। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (M.S. Dhoni: The Untold Story) में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने निभाया था। इस फिल्म में सुशांत धोनी के रोल में ऐसे फिट हुए कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म हिट होने के बाद भी लोगों के जहन में धोनी को लेकर कुछ किस्से अनसुलझे रह गए। महेंद्र सिंह धोनी का 7 जुलाई को बर्थडे है। जानिए धोनी की जिंदगी के 6 बड़े सच जो फिल्म से गायब थे।
2 of 7
M.S. Dhoni: The Untold Story
- फोटो : twitter
सबसे पहले बात करते हैं धोनी कैसे कप्तान बनें। फिल्म में काफी जगह चयन प्रक्रिया दिखाई गई लेकिन धोनी का टीम इंडिया के कप्तान के लिए कैसे चयन हुआ। यह पूरी फिल्म में कहीं नहीं बताया या दिखाया गया। अगर यह बात फिल्म में जोड़ी जाती तो फिल्म ज्यादा दिलचस्प हो सकती थी।
3 of 7
M.S. Dhoni: The Untold Story
- फोटो : twitter
फिल्म के पहले हिस्से में धोनी ज्यादातर लेग साइड में स्ट्रोक जड़ते हुए देखे गए हैं। उनके ज्यादातर शॉट आड़े शॉट थे और उन्हें सलाह दी गई थी कि वह ऑफ साइड में भी स्ट्रोक खेलें। फिल्म में इस बारे में बिल्कुल भी नहीं बताया गया कि उन्होंने वह स्ट्रोक कैसे सीखे। यह एक तथ्य है कि धोनी ऑफ साइड के एक अच्छे खिलाड़ी हैं। वह ज्यादातर ऑफ साइड में स्ट्रोक खेलते नजर आ ही जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
M.S. Dhoni: The Untold Story
- फोटो : twitter
फिल्म में उन तीन क्रिकेटरों का नाम उजागर नहीं किया गया, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गई सीबी सीरीज से निकाल दिया गया। धोनी की बोर्ड सिलेक्शन पैनल से मीटिंग के दौरान वह तीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के लिए कहते हैं लेकिन जब धोनी ने उन तीनों के नाम बताए तो आवाज बंद कर दी गई। जब लिप- सिंक को करीब से देखा गया तो पता चला कि उन्होंने दो खिलाड़ियों के नाम ही बताए हैं जिन्हें म्यूट कर दिया गया। बाद में तीसरे खिलाड़ी का नाम बताया जाता है जब धोनी न्यूज चैनल देखते हैं और मीडिया उनके तीसरे खिलाड़ी से मनमुटाव की बात करती है।
विज्ञापन
5 of 7
M.S. Dhoni: The Untold Story
- फोटो : file photo
सुशांत (धोनी) और हेनरी टांग्री (युवराज सिंह) के अलावा अन्य कोई एक्टर पूरी फिल्म में दूसरे क्रिकेटरों की भूमिका निभाता नजर नहीं आया। जब फिल्म रिलीज नहीं हुई थी तो माना जा रहा था कि फवाद खान विराट कोहली के किरदार में नजर आएंगे। रामचरन सुरेश रैना के किरदार में नजर आएंगे, गौतम गुलाटी जहीर खान और श्रेयस तलपड़े रोहित शर्मा के किरदार में नजर आएंगे लेकिन ये सब बातें महज अफवाह साबित हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।