फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' को टक्कर दे रही इस सुपरस्टार की फिल्म, दो दिन में ही कमा लिए 100 करोड़

Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
mahesh babu film bharat ane nenu ready to beat padmaavat
Mahesh Babu

संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' दुनिया भर में लोगों को काफी पसंद आई जिसकी बदौलत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी बनाए। यह फिल्म अभी तक सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई के मामले में पहले नंबर पर बनी हुई है साथ ही वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में कुल 585 करोड़ रुपये जुटा लिए थे लेकिन अगर रिकॉर्ड्स पर गौर करें तो 'पद्मावत' को टक्कर देने के लिए इस शुक्रवार फिल्म रिलीज हो गई है।

mahesh babu film bharat ane nenu ready to beat padmaavat
Mahesh Babu

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'भारत एने नेनू' को रिलीज हुए 4 दिन ही हुए हैं, लेकिन इस फिल्म के बॉक्स आॅफिस कलेक्शन कमाल के आ रहे हैं। दक्षिण भारत के 3 राज्यों आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में तो फिल्म शानदार कलेक्शन कर ही रही है, ओवरसीज में भी फिल्म के कलेक्शन चौंकाने वाले हैं। 

mahesh babu film bharat ane nenu ready to beat padmaavat
महेश बाबू - फोटो : SPYDER - Youtube

रिलीज के दूसरे दिन ही 'भारत एने नेनू' ऑस्ट्रेलिया में 'पद्मावत' के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है। गौर करने वाली बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में 'पद्मावत' को 3 भाषाओं तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज किया गया था जबकि 'भारत एने नेनू' केवल तेलुगू में ही रिलीज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mahesh babu film bharat ane nenu ready to beat padmaavat
File Pic - फोटो : File Pic

फिल्म के ऑस्ट्रेलिया के कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 1.72 करोड़ की कमाई की है। यह आंकड़ा भले ही कम हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रिलीज हुई फिल्मों के मुकाबले देखें तो ज्यादा हैं। रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी और अब यह फिल्म ऑस्ट्रेलिया में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बड़ी फिल्म बन गई है।
 



 

विज्ञापन
mahesh babu film bharat ane nenu ready to beat padmaavat
स्पाइडर, महेश बाबू - फोटो : BLife

पॉलिटिकल थ्रिलर 'भारत एने नेनू' डायरेक्टर कोर्टला शिवा के साथ महेश बाबू की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 2015 की सुपरहिट फिल्म ‘श्रीमंथुडु’ में साथ में काम कर चुके हैं। 2015 में यह फिल्म बॉक्स आॅफिस कलेक्शन के मामले में सबसे बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म में पहली दफा महेश बाबू ने मुख्यमंत्री का किरदार निभाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed