{"_id":"5add733a4f1c1b360b8b60e4","slug":"famous-model-jessica-lal-murder-case-here-is-untold-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेसिका की बहन बनकर विद्या बालन ने एक्टिंग से लूटी थी वाहवाही, ऐसे हुई थी मशहूर मॉडल की हत्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेसिका की बहन बनकर विद्या बालन ने एक्टिंग से लूटी थी वाहवाही, ऐसे हुई थी मशहूर मॉडल की हत्या
Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jessica lal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर मॉडल जेसिका लाल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे मनु शर्मा की रिहाई पर जेसिका की बहन को कोई आपत्ति नहीं है। तिहाड़ जेल में सजा काट रहे मनु के बारे में जेसिका की बहन सबरीना लाल ने कहा कि 'अगर उसे सजा में रियायत मिलती है तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। अपने दिमाग में मैंने उसे माफ कर दिया है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे सब कुछ खाली होकर किसी को माफ कर देना और जिंदगी में आगे बढ़ना।'
2 of 5
विद्या बालन
सबरीना लाल का किरदार 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' में विद्या बालन ने निभाया था। फिल्म को जहां क्रिटिक्स ने काफी सराहा तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। चलिए हम आपको बताते हैं मशहूर मॉडल जेसिका लाल की कहानी...
3 of 5
jessica lall murder
29 अप्रैल 1999 में दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में मशहूर मॉडल जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इसकी वजह यह थी कि जेसिका ने शराब परोसने से मना कर दिया था। उनका हत्यारा कोई और नहीं बल्कि हरियाणा के कद्दावर कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा का बेटा मनु शर्मा था। जिसकी वजह से जेसिका लाल मर्डर केस में इंसाफ की राहें मुश्किल हो गईं। 7 साल तक चले मुकदमे के बाद फरवरी 2006 में सभी आरोपी बरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jessica lal
आरोपियों के बरी होने के बाद जेसिका की बहन सबरीना लाल ने नए सिरे से इस केस में जान फूंकने की कोशिश की। यह मामला मीडिया में उछला जिसके बाद इस केस को दोबारा खोलना पड़ा। फास्टट्रैक कोर्ट में केस चला। उसके बाद जेसिका के हत्यारे मनु शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
5 of 5
jessica lal
राजनीतिक रसूख की वजह से मनु शर्मा समय-समय पर जेल से बाहर आता रहा। इसी दौरान उसने मुंबई की एक लड़की से शादी भी कर ली। वह 'फरलो' पर दो हफ्ते के लिए जेल से बाहर आया और चंडीगढ़ में शादी रचा ली। मनु और उस लड़की के बीच 10 साल पुरानी जान-पहचान बताई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।