{"_id":"61480be3118d4001845c5e97","slug":"mahesh-bhatt-birthday-know-his-love-story-with-parveen-babi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"80 के दशक में परवीन बाबी संग लिव इन में रहते थे महेश भट्ट, एक रात घर पहुंचे तो नजारा देख अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
80 के दशक में परवीन बाबी संग लिव इन में रहते थे महेश भट्ट, एक रात घर पहुंचे तो नजारा देख अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
parveen babi with mahesh bhatt
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट का आज जन्मदिन है। महेश भट्ट ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में डायरेक्ट की हैं जिनमें अर्थ, आशिकी, सारांश जैसी फिल्में शामिल हैं। महेश ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में आई डॉक्यूमेंट्री 'संकट' से की थी। लेकिन फिल्मों से ज्यादा चर्चा उनकी निजी जिंदगी की रही है। परवीन बाबी से पहले उनकी जिंदगी में लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की आई, जिसे उन्हें प्यार हुआ। दोनों ने शादी भी की और दो बच्चे भी हुए। इसके बाद महेश भटट् का दिल परवीन बाबी पर आ गया। ये वो दौर था जब परवीन बाबी बहुत बड़ी स्टार थीं।
शादीशुदा होकर भी परवीन बाबी के प्यार में गिरफ्त हुए महेश भट्ट
परवीन बाबी के लिए उन्होंने अपने बीवी बच्चों को छोड़ दिया और उनके साथ लिव इन में रहने लगे। महेश भट्ट ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनका रिलेशनशिप परवीन बॉबी के साथ साल 1977 के दौरान शुरू हुआ था।
Trending Videos
2 of 5
परवीन बाबी
कहा जाता है, महेश भट्ट के साथ रोमांस के दौरान ही परवीन बाबी को मानसिक बीमारी शुरू हुई थी जिसे महेश भट्ट ने अपने कई इंटरव्यू में पैरानायड स्कित्ज़ोफ़्रेनिया बताया है। महेश भटट् अक्सर अपने और परवीन बाबी के रिश्ते पर बात करते रहे हैं।'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपने और परवीन के रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। साथ ही उनकी मौत पर दुख जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
महेश भट्ट
- फोटो : Social Media
महेश भट्ट ने बताया था- एक दिन जब मैं घर लौटा तो देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था। मुझे देखते हुए परवीन ने चुप रहने का इशारा किया। दरवाजा बंद कर दो कोई हमें मार देगा। उस वक्त मैं समझ गया कि मैंने उसे खो दिया। इस घटना के बाद से परवीन अक्सर ही ऐसी हरकतें करने लगीं।
4 of 5
परवीन बाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट उनका इलाज अच्छे से अच्छे डॉक्टर्स से करवाने लगे। तमाम इलाज के बावजूद परवीन की ये बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही थी। परवीन की ऐसी स्थिति देखकर उन्हें कमरे में ही बंद रखा जाने लगा। उन्हें मीडिया और पब्लिक की नजरों से दूर रखना पड़ा। इस दौरान तभी महेश पर भी कई तरह के आरोप लगने लगे। लोगों का कहना था कि महेश ने परवीन का इस्तेमाल किया। अपने फायदे के लिए परवीन के स्टारडम और रुतबे का इस्तेमाल किया और अब वे उन्हें ठीक नहीं होने देना चाहते।
विज्ञापन
5 of 5
परवीन बाबी, महेश भट्ट
- फोटो : social media
महेश आधी रात में ही परवीन के घर से निकल गए। परवीन ने उन्हें रोकना चाहा, आधे कपड़ों में ही वो सड़क पर दौड़ती रहीं, लेकिन महेश नहीं रुके। अब महेश उनके घर और जिंदगी से जा चुके थे। इस तरह एक फिल्म के सेट पर शुरू हुआ दोनों का रिश्ता, फिल्मी कहानी की तरह ही खत्म हो गया। आज भी महेश भट्ट कई मौकों पर परवीन का जिक्र करते हैं। परवीन बाबी के बाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।