सब्सक्राइब करें

Birthday Special: विवादों में रही है महेश भट्ट की लव लाइफ, एक नहीं इन तीन एक्ट्रेस से चला अफेयर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 20 Sep 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
Controversial Life Of Mahesh Bhatt:some famous affairs of Director
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड नें फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कई बड़ी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। राज, जिस्म, पाप, मर्डर, रोग, जहर, मर्डर 2, जिस्म 2 जैसी बोल्ड फिल्मों के डायरेक्शर करने वाले महेश का नाम काम से ज्यादा विवादों से रहा है। वह लव, सेक्स और धोखा के कॉन्सेप्ट के लिए मशहूर रहे हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से लेकर शादी के लिए धर्म बदलने तक उनकी जिंदगी हमेशा से विवादों का हिस्सा रही है। यहां तक की पिता और बेटी पूजा का रिश्ता भी विवादित रहा है। महेश भट्ट के साथ पूजा का किसिंग फोटोशूट मीडिया की टॉप हेडलाइन बन गया था। जिस तरह उनकी फिल्में बोल्ड होती हैं, वैसे निर्णय उन्होंने अपनी जिंदगी में भी लिए थे। इससे अलग महेश भट्ट का दिल अक्सर हसीनाओं पर आ जाता था। महेश भट्ट की ज़िंदगी का एक किस्सा अक्सर विवादित रहा। चलिए जानते हैं महेश भट्ट के तीन बड़े विवादित अफेयरर्स के बारे में।
Trending Videos
Controversial Life Of Mahesh Bhatt:some famous affairs of Director
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

लोरिएन ब्राइट से पहली शादी
जब महेश भट्ट कॉलेज में थे , तो उनका दिल लोरिएन ब्राइट के लिए धड़कने लगा। दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। इस दौरान लोरिएन बॉम्बे स्कॉटिश अनाथालय में पढ़ती थीं। एक बार महेश भट्ट उनसे मिलने के लिए अनाथालय की दीवार कूदकर अंदर चले गए थे। लेकिन दोनों साथ में पकड़े गए और फिर महेश भट्ट ने लोरिएन का वाईडब्ल्यूसीए (YWCA) में दाखिला करवाया। दोनों ने शादी का फैसला किया और लोरिएन ने अपना नाम बदलकर किरण रख लिया। उस वक्त दोनों सिर्फ 20 साल के थे। शादी के एक साल बाद ही पूजा का जन्म हुआ। लेकिन इस दौरान महेश भट्ट का नाम परवीन बाबी के साथ जुड़ने लगा था। उनकी पत्नी को महेश की ये बात रास नहीं आई और वह अलग रहने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Controversial Life Of Mahesh Bhatt:some famous affairs of Director
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

परवीन बाबी से चला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
महेश भट्ट पहले से शादीशुदा थे। लेकिन 1977 में महेश परवीन से अपने प्यार का इजहार कर चुके थे। महेश भट्ट ने शादीशुदा होते के बावजूद अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन एक दिन ऐसा कुछ हुआ जिसने हमेशा के लिए दोनों की जिंदगी को बदल दिया। परवीन एक बार हाथ ने चाकू लिए बैठी थीं और महेश को कह रही थीं की वो दरवाजा बंद कर दें ताकि कोई अंदर न आ सके। महेश ने तुरंत ही उन्हें डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि परवीन Schizophrenia नाम की एक दिमागी बीमारी जूझ रहीं हैं। जिसमें भ्रम होता है कि कोई उन्हें मारना चाहते हैं। धीरे धीरे परवीन और महेश अलग हो गए। परवीन ने फिर अपनी जिंदगी अकेले बिताई और एक दिन परवीन का शव घर मे मिला।

Controversial Life Of Mahesh Bhatt:some famous affairs of Director
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी राजदान से हुई शादी
मदेश भट्ट का दिल अब सोनी राजदान के लिए धड़कने लगा था। जिस समय महेश का अफेयर सोनी से था, उस वक्त वो अपनी पहली पत्नी किरण के साथ ही रह रहे थे। बाद में सोनी और महेश ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और फिर शादी रचाई, जिसके बाद कपल की दो बेटियां शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हुईं।
विज्ञापन
Controversial Life Of Mahesh Bhatt:some famous affairs of Director
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट की लव लाइफ काफी उतार-चढ़ाव वाली रही। फिलहाल, महेश भट्ट फिल्म इंटस्ट्री के सफल और कामयाब फिल्म डायरेक्टर में से एक हैं। महेश भट्ट ने 'अर्थ', 'सारांश', 'जन्म', 'नाम', 'काश', 'डैडी', 'तमन्ना' और 'जख्म' जैसी संवेदनशील फिल्मों का निर्माण किया। वहीं उन्होंने राज, जिस्म, पाप, मर्डर, रोग, जहर, मर्डर 2, जिस्म 2 जैसी फिल्में बनाकर बोल्ड फिल्मों के डायरेक्टर के तौर पर पहचान बनाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed