{"_id":"6147809b12ba3472e93b361c","slug":"south-superstar-thalapathy-vijay-files-case-on-his-parents-read-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ रिपोर्ट: थलापति विजय ने अपने माता-पिता के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, जानें क्या है मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ रिपोर्ट: थलापति विजय ने अपने माता-पिता के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, जानें क्या है मामला
थलापति विजय साउथ इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। वो अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। विजय का स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और उनका अंदास फैंस को खूब पसंद आता है। फैंस में विजय की फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। विजय एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इसकी वजह कुछ और है। दरअसल विजय ने मद्रास हाईकोर्ट में अपने ही माता पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सिर्फ इतना ही नहीं उनके साथ 11 लोगों के खिलाफ भी थलापति विजय ने शिकायत दर्ज करवाई है।
ये है मामला
दरअसल विजय के पिता और निर्देशक एसके चंक्रशेखर ने कुछ समय पहले एक राजनीतिक पार्टी शुरू की थी। इस पार्टी का नाम ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम था। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग में दर्ज दस्तावेजों में इस चुनावी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर विजय के पिता का नाम है वहीं उनकी मां शोभा चंद्रशेखर इसकी ट्रेजरर हैं।
2 of 5
थलापति विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
अब बात ये है कि कुछ वक्त पहले ही विजय ने अपने बयान में कहा था कि उनका इस चुनाव पार्टी से कोई कनेक्शन नहीं है। अपने बयान में विजय ने फैंस से अपील की थी की वो इस पार्टी में सिर्फ उनका नाम देखकर ना जुड़ें। विजय ने ये भी कहा था कि अगर कोई भी उनके नाम उनके तस्वीर या फैन क्लब का इस्तेमाल करेगा तो वो उनके खिलाफ केस कर देंगे। ऐसे में अभिनेता ने अपने माता पिता समेत 11 लोगों के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की है।
3 of 5
थलापति विजय
- फोटो : Social Media
विजय के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम किया। जबकि बतौर लीड अभिनेता के तौर विजय की पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। उन्होंने जब इस फिल्म में काम किया था तो वह मजह 18 साल के थे। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
थलापति विजय
- फोटो : Social Media
दक्षिण सिनेमा में एक्टर विजय को सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने साउथ सिनेमा में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने 'मास्टर', 'सरकार', 'थुपक्की', 'जिला', 'बीस्ट' जैसी कई फिल्मों में काम किया। हालांकि विजय अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं।कुछ समय पहले मद्रास हाईकोर्ट ने उनपर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विजय पर आरोप है कि उन्होंने साल 2012 में अपनी एक लग्जरी कार को लंदन से मंगवाया था, उस कार का उन्होंने टैक्स अदा नहीं किया जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
थलापति विजय
- फोटो : Social Media
सुपरस्टार विजय को भी उनकी जिंदगी में लग्जरी गाड़ियों को कलेक्ट करने का शौक है। उनके पास अलग-अलग तरह की लग्जरी गाड़ियां हैं। उनकी एक-एक कार की कीमत लाखों- करोड़ो को में है। उनका कार के लिए प्यार कुछ इस कदर है कि वो अलग- अलग अवसर पर अपनी अलग-अलग कारों का इस्तेमाल करते हैं। विजय का ये रॉयल अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।