सब्सक्राइब करें

जज्बे को सलाम: बेहद कम उम्र में इन अभिनेत्रियों ने खो दिए अपने पति, फिर यूं बनीं दुनिया के लिए मिसाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 19 Sep 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mandira bedi to leena chandavarkar these actresses became widowed at very young age
लीना चंदावरकर, मंदिरा बेदी, रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

वक्त कब किस पर कैसे बेरहम हो जाता है इसका उदाहरण कभी कभी फिल्मी दुनिया में देखने को मिल जाता है। बॉलीवुड की दुनिया हमेशा चमचमाती सी दिखती है लेकिन यहां कई बार ऐसी अप्रिय घटनाएं भी हुई हैं जिन्होंने दिलों को झकझोर को रख दिया था। मनोरंजन जगत में बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ ऐसा हो गया कि बीच सफर में उनके हमसफर ने उनका साथ छोड़ दिया। पति के अचानक निधन से ये अभिनेत्रियां टूट गई थीं लेकिन फिर उन्होंने खुद को संभाला और साथ साथ ही परिवार की भी देख रेख की। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो कम उम्र में पति खोने के बाद भी मजबूती से खड़ी रही।




विजेता पंडित

विजेता ने प्लेबैक सिंगर आदेश श्रीवास्तव से शादी की थी। हालांकि साल 2015  में आदेश श्रीवास्तव का निधन हो गया और विजेता विधवा हो गईं। विजेता ने हौसला बनाए रखा और आज वो अपने परिवार की देख रेख कर रही हैं।

Trending Videos
Mandira bedi to leena chandavarkar these actresses became widowed at very young age
शांतिप्रिया, सिद्धार्थ रे - फोटो : Social media

शांतिप्रिया

अक्षय कुमार ने फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राज सिप्पी की फिल्म सौगंध में शांतिप्रिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वो महज 35 साल की थीं जब उनके पति का निधन हो गया था। शांतिप्रिया बहुत कम समय के लिए ही शादी का सुख ले पाईं थीं। हालांकि बाद में उन्होंने अपने परिवार को संभाला। बता दें कि शांतिप्रिा ने सिद्धार्थ रे से 1999 में शादी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira bedi to leena chandavarkar these actresses became widowed at very young age
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी ने इसी साल अपने पति को खो दिया। राज कौशल का महज 49 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। मंदिरा बेदी के पति और एड फिल्ममेकर राज कौशल का अचानक 30 जून को निधन हो गया था। पति के जाने से मंदिरा बेदी टूट गई थीं। हालांकि उन्होंने अपने परिवार के लिए खुद को मजबूत बनाया और अब अपने बच्चों को संभाल रही हैं।

Mandira bedi to leena chandavarkar these actresses became widowed at very young age
रेखा, मुकेश अग्रवाल - फोटो : Social media

रेखा

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश से शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही उनके जीवन में खिटपिट होने लगी थी। मुकेश का बिजनेस में भी नुकसान हो रहा था और निजी जीवन में भी वो परेशान रहने लगे थे। ऐसे में उन्होंने रेखा के दुपट्टे का फंदा बनकार फांसी लगा ली थी। रेखा महज 35 साल की थीं जब वो विधवा हो गई थीं। हालांकि उन्होंने जिंदगी से जंग नहीं हारी और अपना एक सफल करियर बनाया।

विज्ञापन
Mandira bedi to leena chandavarkar these actresses became widowed at very young age
लीना चंदावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

लीना चंदावरकर

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री लीना चंदावरकर सिर्फ 25 साल की थीं जब उनके पति का निधन हो गया था। पति के गुजर जाने के बाद से लीना काफी समय अकेले रहीं। हालांकि किशोर कुमार संग उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी। वहीं शादी के सात साल बाद ही किशोर कुमार का निधन हो गया था जिससे वो एक बार फिर विधवा हो गई थीं। हालांकि अब वो अपने बेटे के साथ लाइमलाइट से दूर हैं और अपना घर संभाल रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed