{"_id":"59c22b504f1c1b9a688b5841","slug":"mahesh-bhatt-debutant-bollywood-stars-who-made-it-big-in-entertainment-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेश भट्ट की देन हैं बॉलीवुड के ये सुपरस्टार, बोल्डनेस में देते हैं सबको मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महेश भट्ट की देन हैं बॉलीवुड के ये सुपरस्टार, बोल्डनेस में देते हैं सबको मात
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के वेटरन डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर महेश भट्ट 68 साल के हो गए। साढ़े 4 दशक के फिल्मी करियर में महेश भट्ट ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, साथ ही ऐसे सुपरस्टार भी इंडस्ट्री को दिए, जिन्हें असल पहचान महेश भट्ट की फिल्मों से मिली। जानें, ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में...
kangana ranaut
कंगना रनौत: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आज टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। कंगना को ब्रेक महेश भट्ट ने ही दिया था फिल्म 'गैंगस्टर' से। इस फिल्म में इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा भी लीड रोल में थे। कंगना की मासूमियत की पूरी इंडस्ट्री दीवानी हो गई। कहा जा रहा था कि 'गैंगस्टर' फिल्म अबू सलेम-मोनिका बेदी की असली जिंदगी पर बेस्ड है, पर राइटर अनुराग बसु ने इन दावों को खारिज कर दिया।
emraan hashmi
इमरान हाशमी: महेश भट्ट अगर इस इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं होते, तो इमरान हाशमी जैसा स्टार इंडस्ट्री को नहीं मिलता। इमरान हाशमी की पहली फिल्म फुटपाथ को महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया। इसके बाद उन्होंने 'मर्डर' फिल्म को प्रोड्यूस किया, तो जहर फिल्म की कहानी लिखी। फिल्म 'कलयुग' को भी महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया, तो 'गैंगस्टर' ने इमरान हाशमी को बॉलीवुड में स्थापित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Liza ray
लीजा रे: महेश भट्ट ने लीजा रे को बड़ी पहचान दी। आफताब शिवदासानी के साथ महेश भट्ट ने लीजा रे को 'कसूर' फिल्म में मौका दिया। वो कई फिल्में पहले भी कर चुकी थी, पर बॉलीवुड में अपनी पहचान उन्होंने 'कसूर' से बनाई।
विज्ञापन
John Abraham
जॉन अब्राहम: जॉन अब्राहम सही मायने में महेश भट्ट की ही खोज थे। उन्होंने महेश भट्ट के डायरेक्शन में इरोटिक थ्रिलर 'जिस्म' से इंडस्ट्री में धमाका कर दिया। उन्होंने बेस्ट डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।