{"_id":"5c91db33bdec2256d212a1bf","slug":"mahesh-bhatt-slams-to-cbfc-for-not-passing-soni-razdan-film-no-fathers-in-kashmir-on-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी की फिल्म को CBFC से मंजूरी न मिलने से नाराज हैं महेश भट्ट, बोले- 'सेंसरशिप लगाने का दौर है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी की फिल्म को CBFC से मंजूरी न मिलने से नाराज हैं महेश भट्ट, बोले- 'सेंसरशिप लगाने का दौर है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया है लेकिन अभी भी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। फिल्म में महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान भी अहम भूमिका में हैं। नो फादर्स इन कश्मीर, ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म निर्माता और दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक और निर्देशक, अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म है।
2 of 5
soni razdan and mahesh bhatt
- फोटो : instagram
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मौजूद महेश भट्ट सेंसर बोर्ड से नाराज है। महेश भट्ट ने कहा कि उन्हें यह देखकर तकलीफ होती है कि इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की तरफ से मंजूरी मिलने में समस्या हुई।
3 of 5
No Fathers in Kashmir
महेश भट्ट के कहा, पहले से ही सेंसरशिप लगाने का दौर चल रहा है। एक फिल्म निर्माता और लेखक कागज पर कलम चलाने से पहले ही दस बार सोचता है कि उसे क्या लिखना चाहिए। सीबीएफसी उसे मंजूरी देगा या नहीं। इस देश का जन्म अभिव्यक्ति की आजादी के प्रति प्रेम के चलते हुआ था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक संवैधानिक अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mahesh bhatt
महेश कहते हैं, 'यह दुर्भाग्य की बात है कि इस तरह की फिल्म के लिए फिल्ममेकर को लोगों के सामने हाथ-पैर जोड़ने पड़ रहे हैं ताकि लोग उसकी फिल्म देख सकें। वहीं आज के समय में अब सेंसरशिप जैसी कोई चीज भी होनी चाहिए?'
विज्ञापन
5 of 5
no fathers in kashmir
- फोटो : Amar Ujala
बता दें फिल्म को सेंसरबोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज कराने के लिए कहा था जिसे चैलेंज करते हुए अश्विन एफसीएटी के पास अपनी फिल्म लेकर गए। लगभग चार-पांच बार इधर-उधर भेजे जाने के बाद अब जाकर फिल्म सेंसरबोर्ड के पास वापस आई है। जहां से फैसला आना अब भी बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।