फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Manjrekar Birthday: बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं महेश मांजरेकर, गलती से बन गए थे अभिनेता

Sun, 16 Aug 2020 08:46 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 16 Aug 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Manjrekar Birthday Know About Actors Early Life and Career
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता महेश मांजरेकर का जन्म 16 अगस्त 1958 को हुआ था। इस साल महेश अपना 62वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। महेश एक बेहतरीन अभिनेता हैं, जो हर किरदार में घुल जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई चैलेंजिंग किरदार निभाए हैं। अभिनय के मामले में महेश बॉलीवुड के सितारों से किसी मायने में कम भी नहीं है। महेश मांजरेकर के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ किस्से...

Mahesh Manjrekar Birthday Know About Actors Early Life and Career
महेश मांजरेकर

महेश मांजरेकर केवल अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्देशक, लेखक और निर्माता भी हैं। उन्होंने अपनी हर भूमिका को बखूबी निभाया है और अपना जलवा दिखाया है। एक दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में सक्रिय महेश मांजरेकर ने संजय दत्त के साथ फिल्म वास्तव से बॉलीवुड में कदम रखा था। वास्तव का निर्देशन करने के साथ उन्होंने इस फिल्म में एक अहम भूमिका भी निभाई थी। वास्तव की सफलता के बाद उन्होंने अस्तित्व और कुरुक्षेत्र जैसी फिल्में बनाई और साथ ही साथ अपने अभिनय का दम भी दिखाया।

Mahesh Manjrekar Birthday Know About Actors Early Life and Career
महेश मांजरेकर - फोटो : social media

हालांकि महेश मांजरेकर फिल्मों में अभिनय करना नहीं चाहते थे। महेश फिल्मों में निर्देशक के तौर पर पहचान बनाना चाहते थे। लेकिन अपनी ही फिल्म के निर्देशन में उन्होंने छोटे- छोटे किरदार निभाकर अपने अभिनय करियर में पैर जमाए। निर्देशक के तौर पर तो महेश मांजरेकर बॉलीवुड में वास्तव से ही पहचान बना चुके थे। अभिनेता के रूप में उन्होंने पहचान वास्तव के तीन साल बाद 2002 में आई फिल्म कांटे से मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Manjrekar Birthday Know About Actors Early Life and Career
महंश मांजरेकर, नाना पाटेकर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

महेश मांजरेकर का राज बल्ली का किरदार दर्शकों और फिल्म समीक्षकों को काफी पसंद आया। उनके किरदार और अभिनय की सराहना भी खूब की गई थी। इसके बाद से ही उनकी एक्टिंग का सिलसिला भी आगे बढ़ता गया। महेश मांजरेकर ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में भी काम किया था। इस फिल्म ने कई ऑस्कर पुरस्कार भी जीते थे। फिल्म में महेश मांजरेकर डॉन के किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन
Mahesh Manjrekar Birthday Know About Actors Early Life and Career
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

महेश ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड और रेडी में भी अलग- अलग किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। महेश अपने हर किरदार में जान डाल देते हैं। उन्होंने हर फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। महेश छत्रपति शिवाजी पर बनी मराठी फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' में शिवाजी की भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वो टीवी के भी कई शो कर चुके है। साथ ही वो कई नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।

पढ़ें: एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के घर की EMI भर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, ED की जांच में हुआ खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed