फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबाक: 'रणबीर और रणवीर वाले रोल कर रहे हैं शाहरुख', किंग खान को लेकर ये क्या बोल गए महेश मांजरेकर

Sat, 06 Nov 2021 08:14 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 06 Nov 2021 08:14 AM IST
विज्ञापन
Mahesh manjrekar feels sharukh has not done justice to his talents says he is doing what ranbir and ranveer is doing
महेश मांजरेकर, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हैं जो बेबाक होकर अपने विचार साझा करते हैं। वह सितारों को लेकर ऐसी बातें बोल जाते हैं जिन्हें कहने में दूसरे शायद हिचकिचाएं। शाहरुख खान भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सुपरस्टार्स में शामिल हैं। इंडस्ट्री में उनके रुतबे से हर कोई वाकिफ है लेकिन हाल ही में महेश मांजरकर ने कहा कि शाहरुख खान ने अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया हैं।



किंग खान को लेकर महेश ने साझा किए विचार

एक चैनल के दिए इंटरव्यू में महेश ने कहा कि, 'एक ऐसा अभिनेता जिसने अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया मुझे लगता है वह शाहरुख खान हैं। दरअसल उनकी समस्या यह है कि वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। वह हमेशा खुद को सुरक्षा के एक घेरे में रखते हैं कि मेरी यह फिल्म चलेगी। मेरी लवरब्वॉय वाली फिल्म चली, ऐसे में उन्हें अपना यह घेरा तोड़ने की जरूरत है'।

Mahesh manjrekar feels sharukh has not done justice to his talents says he is doing what ranbir and ranveer is doing
महेश मांजरेकर - फोटो : instagram/maheshmanjrekar

महेश इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि, 'शाहरुख आज ऐसे रोल कर रहे हैं जो रणबीर और रणवीर करते हैं। ऐसे में लोग शाहरुख को क्यों देखना चाहेंगे। वह शाहरुख को ऐसे रोल में ही देखना चाहेंगे जिसमें उन्हें लगे की यह रोल तो सिर्फ शाहरुख ही कर सकता है। उम्र भी सही है, सब सही है। कभी कभी मुझे लगता है कि मुझे कुछ करना चाहिए और शाहरुख उसमें कमाल कर देंगे, वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं'।

Mahesh manjrekar feels sharukh has not done justice to his talents says he is doing what ranbir and ranveer is doing
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में कटरीना और अनु्ष्का उनकी हीरोइन थी हालांकि यह फिल्म पर्द पर बूरी तरह फ्लॉप हुई थी। वहीं अब लंबे ब्रेक के बाद शाहरुख पर्दे पर लौट रहे हैं। वह फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे हैं और साथ ही उनके हाथ में और भी कई प्रोजेक्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh manjrekar feels sharukh has not done justice to his talents says he is doing what ranbir and ranveer is doing
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

महेश ने रणवीर और रणबीर पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि, 'रणवीर एक अच्छे अभिनेता हैं और उनके अंदर छोटा संजय दत्त दिखता है। वहीं रणबीर कपूर के बारे में महेश मांजरेकर ने कहा कि वह बहुत ही शानदार अभिनेता हैं। दूसरी तरफ सलमान खान के अंदर सच्चाई है'।

विज्ञापन
Mahesh manjrekar feels sharukh has not done justice to his talents says he is doing what ranbir and ranveer is doing
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

 महेश मांजरेकर फिल्म अंतिम का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान एक पुलिस अधिकारी के रोल में हैं तो वहीं उनके बहनोई आयुष एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का टीजर सामने आ चुका है और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। वहीं फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed