90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस महिमा चौधरी इन दिनों चर्चा में हैं। महिमा चौधरी को फिल्मों में पहला मौका मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने दिया था। पहली फिल्म हिट होने के बाद महिमा चौधरी मशहूर हो गईं और उन्होंने फिर बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों और कलाकारों के साथ काम किया। हालांकि धीरे-धीरे उनका स्टारडम खत्म हो गया और वह बॉलीवुड से दूर हो गईं। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद महिमा चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। महिमा चौधरी ने दाग: द फायर, धड़कन, खिलाड़ी 420 और बागबान सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया था। वह आखिरी बार साल 2016 में आई बंगाली फिल्म डार्क चॉकलेट में नजर आई थीं।
महिमा चौधरी ने अजय देवगन संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे एक हादसे ने करियर पर डाला असर
अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महिमा चौधरी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ें कई खुलासे किए। महिमा चौधरी ने साल 2006 में उन्होंने बॉबी मुखर्जी से शादी की थी लेकिन वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थीं। अभिनेत्री ने बताया 'पति के साथ कई चीजों को लेकर बहस हो जाती थी। मेरा दो बार मिसकैरेज भी हुआ। इस शादी से मैं खुश नहीं थी। इसकी वजह से मैंने तलाक लेने का फैसला किया।'
मां की बीमारी से डिप्रेस्ड
वह अपनी मम्मी की बीमारी के कारण बेहद डिप्रेस्ड हो गई थीं। अभिनेत्री ने बताया कि 'मेरी मुश्किल घड़ी में मेरी मां और बहन ने मेरा साथ दिया। जब मैं बाहर जाती थी तो अपनी बेटी को मां के घर पर रखकर जाती थी वह उसका बहुत ख्याल रखती थीं। मेरी मां को पार्किंसन था। एक दिन मेरे भाई ने मुझे बताया कि मां के पास कुछ ही साल हैं। उस दौरान मैं डिप्रेशन से भी गुजरी। मैं छोटी-छोटी बातों पर रोने लगती थी।'
अजय देवगन के साथ अफेयर की खबर
वहीं, अजय देवगन से चल रही अफेयर की खबरों के बारे में भी अभिनेत्री ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान मेरी कार का एक्सीडेंट हो गया था। महिमा ने बताया, 'गाड़ी का कांच मेरे चेहरे में गोली की तरह आकर लगा था।' महिमा ने बताया कि जब वह अपनी इस चोट ये उभर रही थीं, उन्होंने सिनेमा से हटकर कुछ और करने की तैयारी शुरू कर दी थी। क्योंकि वह वापस लौटकर काम करने की सारी उम्मीदें खो चुकी थीं। लेकिन ऐसे वक्त में अजय देवगन ने उनकी काफी मदद की, जो उनकी इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे।
महिमा आगे कहती हैं कि 'मुझे याद है इसके बाद निर्देशक ने सभी को यह बताया कि अजय देवगन मुझसे प्यार करते हैं। मैगजीन में अजय देवगन और मेरे अफेयर की अफवाहें छपी थीं। इसने मुझे और असहज बना दिया। उन्होंने कुछ समय पहले ही शादी की थी जब हम 'दिल क्या करे' की शूटिंग कर रहे थे।" महिमा अजय देवगन की तारीफ करते हुए कहती हैं, वह बहुत अच्छे निर्माता हैं। उन्होंने उनके इलाज कराने में मदद की थी।