{"_id":"5b29d7c54f1c1bc5628b5fe6","slug":"mahira-khan-praise-zero-teaser-and-said-shah-rukh-khan-is-the-best","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस ने 'जीरो' के टीजर को लेकर कही बड़ी बात, शाहरुख खान को सुनकर होगी हैरानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस ने 'जीरो' के टीजर को लेकर कही बड़ी बात, शाहरुख खान को सुनकर होगी हैरानी
Wed, 20 Jun 2018 10:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को लेकर चर्चा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में फिल्म का दूसरा टीजर सामने आया है। जिसके शाहरुख के फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने काफी पसंद किया और तारीफ भी की। 'जीरो' के टीजर की तारीफ करने वालों की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है।
2 of 5
शाहरुख खान की हीरोइन रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने 'जीरो' के टीजर की काफी तारीफ की है। जी हां शाहरुख के साथ फिल्म 'रईस' में दिखने वाली एक्ट्रेस माहिरा खान ने उनकी और 'जीरो' के टीजर की ट्विटर पर काफी तारीफ की। उन्होंने कहा की शाहरुख सबसे बेस्ट एक्टर हैं।
3 of 5
माहिरा ने यह बात उस दौरान कही जब ट्विटर पर शाहरुख के फैंस क्लब पेज ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने 'जीरो' का टीजर देखा..?? क्या आपको पसंद आया..?? इस बात का जवाब देते हुए माहिरा खान ने कहा- 'हां मैंने टीजर देखा और शाहरुख खान सबसे बेस्ट एक्टर हैं।'
गौरतलब है कि 'जीरो' के दूसरे टीजर में शाहरुख खान के साथ सलमान खान भी नजर आए हैं। टीजर में बॉलीवुड के दोनों खान की काफी बेहतरीन कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 1 मिनट 21 सेंकेड का यह टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' की निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का अब तक टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें शाहरुख एक बोने का किरदार कर रहे हैं। 'जीरो' के 21 दिसंबर को रिलीज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।