पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से खूब सुर्खियों में रहती हैं। वह फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इस बार माहिरा खान अपने बेहद खास पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। जिस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की लेकिन अभिनेत्री ने अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी।
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने साझा की कप सहित चाय की तस्वीर, ट्रोलर बोला- 'शर्म करो', अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल माहिरा खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर चाय से भरे कप की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए माहिरा ने कैप्शन में लिखा, 'वैसे तो मैं हुस्न परस्त नहीं हूं, लेकिन चाय के मामले में मैं शक्ल और सूरत जरूर देखती हूं'। सोशल मीडिया पर माहिरा खान का चाय से जुड़ा ये पोस्ट वायरल हो रहा है।
A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan) on
माहिरा खान के चाय से जुड़े इस पोस्ट पर उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने माहिरा को इस्लामिक देश का हवाले देते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ट्रोलर को शानदार अंदाज में जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया।

एक सोशल मीडिया यूजर ने माहिरा के चाय के कप की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'शर्म करो, कैसे पोस्ट लगा रही हो, कुछ तो शर्म को। ये इस्लामिक देश है और तुम किस तरह की फोटो लगा रही हो ? बेशर्म'। माहिरा खान ने इस ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, 'यह पहली बार है.. चाय के पोस्ट पर भी बेशर्म'। याद दिला दें कि इससे पहले माहिरा खान अपने एक और ट्वीट की वजह से चर्चा में थीं।
हाल ही में माहिरा खान के एक फैन ने उनसे पूछा था कि क्या वह किसी एक बॉलीवुड या पाकिस्तानी कलाकार का नाम बता सकती हैं, जिसने कभी किसी फेयरनेस प्रोडक्ट के विज्ञापन में काम न किया हो? इस सवाल के जवाब में माहिरा खान ने कहा था, 'जब मैं वीजे हुआ करती थीं तब से मेरे पास ऐसे तमाम ऑफर्स आ आए, लेकिन मैंने हमेशा इन्हें करने से इनकार किया है'। आपको बता दें माहिरा खान अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आई थीं।
Been refusing ever since I was a VJ till now. Never endorsed a skin lightening product. https://t.co/uGB1vPyaGX
पढ़ें: ऐसे बनी थी शाहरुख खान की सुपरहीरो फिल्म 'रा.वन', अच्छी कमाई के बावजूद इस वजह से हो गई थी फ्लॉप