{"_id":"660b89b22d2b6f52d00904f0","slug":"maidaan-director-amit-sharma-said-there-is-no-similarity-between-his-film-and-shah-rukh-khan-chak-de-india-2024-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maidaan: 'चक दे इंडिया' से हो रही तुलना पर 'मैदान' के निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maidaan: 'चक दे इंडिया' से हो रही तुलना पर 'मैदान' के निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म को लेकर कही यह बात
शैतान के बाद अजय देवगन जल्द ही मैदान में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वे फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखेंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। फिल्म की कहानी सैयद अब्दुल रहीम के मलिन बस्तियों के प्रतिभाशाली युवाओं को एक टीम को इकट्ठा करने और भारतीय फुटबॉल को वैश्विक मंच पर लाने के अथक प्रयासों के इर्द-गिर्द घूमती है।
ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी तुलना शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया से की। हालांकि, फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। किंग खान की फिल्म से हो रही तुलना पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक ने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट के बीच कोई समानता नहीं है।
3 of 5
अमित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक बातचीत के दौरान अमित शर्मा ने कोच और खिलाड़ियों के सामान्य विषय के कारण खेल पर आधारित फिल्मों की तुलना करने की लोगों की प्रवृत्ति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि खेल पर बनी फिल्मों की वजह से कुछ दर्शक फिल्म देखने से पहले ही इनके बीच समानताएं मान लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक ने साफ किया कि दोनों फिल्मों के बीच एक गेंद और मैदान में 22 खिलाड़ियों के अलावा कोई भी समानता नहीं है। अमित ने कहा कि कहानी अलग है और इसमें संघर्ष अलग है। यह कोई स्पोर्ट्स बायोपिक भी नहीं है। यह अब्दुल रहीम की यात्रा को बयां करती है। मैदान उनकी भावनात्मक यात्रा के बारे में है। फुटबॉल तो सिर्फ माध्यम है।
विज्ञापन
5 of 5
अमित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
चक दे इंडिया शिमित का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था। इसमें शाहरुख खान ने महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अमित शर्मा ने आगे बताया कि मैदान उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही। निर्देशक ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से एक बायोपिक का निर्देशन करना चाहते थे। मैदान में अजय देवगन, प्रियामणि और गजराज राव महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत बड़े मियां छोटे मियां से है।
Neetu Kapoor: 'क्या आप तंज से नहीं होती हैं परेशान', कपिल-अर्चना के जोक्स से हुईं नीतू हुईं हैरान
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।