फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की हीरोइन की पहली पसंद बनी 'मनी हाइस्ट', देखिए लॉकडाउन में और क्या क्या देखा प्रियमणि ने

Tue, 26 May 2020 08:34 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 26 May 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
Maidan actress Priyamani talk about her favorite web series and movies on ott
प्रियमणि पसंदीदा वेब सीरिज - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री प्रियमणि जल्द ही अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'मैदान' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'परुथिवीरण' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकीं प्रियमणि बीते दिनों मनोज बाजपेयी संग 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज में दिखी थीं। 'रावण', 'रक्त चरित्र', 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी प्रियमणि ने लॉकडाउन के दौरान कई मशहूर हिंदी और अंग्रेजी वेब सीरीज देख डाली है। अमर उजाला के दर्शको के लिए भी उन्होंने अपनी यह लॉकडाउन ओटीटी लिस्ट साझा की है।

Maidan actress Priyamani talk about her favorite web series and movies on ott
मनी हाइस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनी हाइस्ट (नेटफ्लिक्स)
यह एक स्पेनिश क्राइड ड्रामा टेलीविजन श्रंखला है। इसके कुल चार सीजन मौजूद हैं जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह सीरीज मौजूदा समय में नेटफ्लिक्स की सर्वश्रेष्ठ सीरीज में से एक है। चार सीजन में कुल दो चोरी दिखाई गई हैं। लोगों ने पहले भी कई तरह की चोरियां फिल्मों से लेकर सीरीज में देखी थी लेकिन 'मनी हाइस्ट' उन सभी से कोसों आगे है। इस सीरीज को पूरी दुनिया के साथ भारत में भी खूब पसंद किया गया। सीरीज के किरदार जैसे प्रोफेसर, बर्लिन भी खूब मशहूर हुए।

Maidan actress Priyamani talk about her favorite web series and movies on ott
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

द फैमिली मैन (अमेजन प्राइम)
मनोज बाजपेयी अभिनीत इस वेब सीरीज को खूब शोहरत नसीब हुई थी। इसमें प्रियमणि ने मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाया है। शो में उनकी और मनोज बाजपेयी की मियां-बीवी वाली तकरार और केमिस्ट्री दर्शकों को खूब रास आई। 'द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक शाखा के खुफिया अधिकारी के तौर पर नजर आए हैं। हालांकि उनकी पत्नी उनके असल काम से वाकिफ नहीं होती है। 10 एपिसोड वाली इस सीरीज की सफलता के बाद अब इसका दूसरा सीजन भी दस्तक देने के लिए तैयार है। इसे राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के ने निर्देशित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maidan actress Priyamani talk about her favorite web series and movies on ott
अपहरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपहरण (ऑल्ट बालाजी)
2018 में ऑल्ट बालाजी पर दस्तक देने वाली यह एक हिंदी एक्शन-सस्पेंस वेब सीरीज है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ सेन गुप्ता ने किया था। इसमें अरुणोदय सिंह और माही गिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह उत्तराखंड के एक सीनियर इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है जिसे अपनी ईमानदारी की वजह से भ्रष्टाचार के केस में जेल जाना पड़ता है। तीन साल जेल की हवा खाने के बाद अपनी परिस्थिति सुधारने के लिए वह एक अपहरण का हिस्सा बन जाता है जिसके बाद कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं।

विज्ञापन
Maidan actress Priyamani talk about her favorite web series and movies on ott
सूट्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूट्स (नेटफ्लिक्स)
नेटफ्लिक्स की इस सीरीज का पहला एपिसोड 23 जून 2011 में प्रसारित हुआ था। इस सीरीज के कुल नौ सीजन हैं। यह सीरीज कॉरपोरेट जगत से जुड़े केस के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमें एक से बढ़कर एक रोचक केस सामने आते हैं। इन केस को प्रतिभाशाली युवक माइक रॉस और वकील हार्वे स्पेक्टर अपनी सूझ बूझ से सुलझाते हैं। हालांकि माइक रॉस के करियर से जुड़ा एक राज होता है जो हार्वे स्पेक्टर अपने सीने में दबा कर रखते हैं। इसके अलावा शो के किरदारों की केमिस्ट्री भी लाजवाब नजर आई है। इस सीरीज का आखिरी एपिसोड 25 सितंबर 2019 को प्रसारित हुआ था। सूट्स में अभिनेत्री मेगन मर्केल भी अहम किरदार में नजर आई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed