सब्सक्राइब करें

इस साल बॉक्स ऑफिस पर जमके बरसेगा सावन, हिंदी फिल्मों को मिलेगी साउथ की इन फिल्मों से मेगाटक्कर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 14 Feb 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Maidan to KGF 2 these bollywood and South Indian films are going to clash at Box Office 2021
मैदान, केजीएफ 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रविवार का दिन वैसे तो फिल्मी सितारों ने वैलेंटाइंस डे सोशल मीडिया पर अपनी मोहब्बत का इजहार करके मनाया लेकिन इस दिन फिल्मों को लेकर भी हलचल कम नहीं रही। प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधेश्याम’ की झलक लोगों ने देखी और साथ ही ये भी जाना कि ये फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। उधर, अजय देवगन ने भी अपनी अगली फिल्म ‘मैदान’ की बाकी शूटिंग पूरी करने के लिए काम शुरू कर दिया।

Trending Videos
Maidan to KGF 2 these bollywood and South Indian films are going to clash at Box Office 2021
राधे श्याम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों का जोश देखते हुए ऐसा लगने लगा है कि इस साल हिंदी फिल्मों को साउथ की फिल्मों से कड़ी टक्कर लेनी होगी। अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों की फिल्मों की रिलीज करने से मुंबई के निर्माता घबरा रहे हैं। उधर हैदराबाद और बंग्लुरू के निर्माता एक के बाद अपनी फिल्मों की रिलीज के लिए तारीखें बुक करते जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maidan to KGF 2 these bollywood and South Indian films are going to clash at Box Office 2021
केजीएफ 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘राधेश्याम’ की रिलीज 30 जुलाई को होनी है, उससे पहले 16 जुलाई को ‘केजीएफ 2’ और उससे भी पहले 2 जुलाई को फिल्म ‘मेजर’ रिलीज होने वाली है। जुलाई का महीना करीब करीब पूरा ही दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए बुक हो चुका है और ये वे फिल्में हैं जो हिंदी में भी डब होकर रिलीज होने जा रही हैं।

Maidan to KGF 2 these bollywood and South Indian films are going to clash at Box Office 2021
लाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जुलाई के बाद अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीनों में कोई न कोई बड़ी दक्षिण भारतीय फिल्म अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज हो ही रही है। 13 अगस्त को ‘पुष्पा’ रिलीज होगी तो 9 सितंबर को ‘लाइगर’। लेकिन, असल बॉक्स ऑफिस मुकाबला इस साल होगा अक्टूबर में होगा। 13 अक्टूबर को ‘आरआरआर’ रिलीज हो रही। दक्षिण भारत की इस फिल्म का मुकाबला अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ से होना है। दिलचस्प ये भी है कि फिल्म ‘आरआरआर’ में भी अजय देवगन का एक खास रोल है।

विज्ञापन
Maidan to KGF 2 these bollywood and South Indian films are going to clash at Box Office 2021
मैदान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘आरआरआर’ की रिलीज और ‘मैदान’ की रिलीज दशहरा पर ही होनी है। ये तय हो जाने के बाद अजय देवगन ने रविवार से ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग यहां मुंबई में शुरू कर दी है। इस फिल्म का ये शेड्यूल अप्रैल के आखिर तक चलेगा और इस शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। ‘आरआरआर’ की रिलीज के दो दिन बाद ‘मैदान’ 15 अक्टूबर को रिलीज होनी है।फिल्म ‘मैदान’ की शूटिंग के लिए मुंबई के पास पवई में एक बहुत बड़ा सेट लगाया है। फिल्म के निर्देशक अमित रवींद्रनाथ शर्मा हैं और इसमें अजय देवगन के साथ दिखेंगी दक्षिण की चुलबुली अदाकारा प्रियमणि। फिल्म में गजेंद्र राव और रुद्रनील घोष की भी अहम भूमिकाएं हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed