बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय खान अपने समय के सबसे हैंडसम स्टार्स में से एक थे। सिर्फ अभिनय ही नहीं संजय खान ने फिल्म निर्देशन और निर्माण के कार्य में भी हाथ आजमाया। उन्होंने फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी। संजय खान ने जहां भी हाथ रखा उन्हें कामयाबी ही मिली लेकिन ऐसा उनके बेटे के साथ नहीं हुआ। संजय खान जहां अपने वक्त में सुपरहिट एक्टर रहे हैं वहीं उनके बेटे जायद खान के बारे में कम ही लोगों को पता है। संजय खान से बिल्कुल उलट जायद का करियर इसके बाद उस ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया।
बर्थडे: फिल्मों में सफल नहीं हो पाया शाहरुख का ये 'भाई', पिता अपने जमाने के सुपरस्टार रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायद का पूरा नाम जायद अब्बास खान है। उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने वो मैं हूं ना, दस, लव ब्रेकअप्स जिंदगी जैसी फिल्में कीं लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। जायद खान ने 2005 में अपनी लॉन्ग टाइम की दोस्त मलाइका पारेख से शादी की थी। ये दोनों 1995 से एक-दूसरे को जानते थे। एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि जायद ने उन्हें कई बार अंगूठी देकर प्रपोज किया था। 2008 में उन्होंने अपने पहले बेटे के जन्म की खुशी में स्मोकिंग करना छोड़ दिया था।
जायद खान कुछ बड़ी फिल्मों जैसे; मैं हूं ना, दस, ब्लू और तेज में कुछ बड़े कलाकारों जैसे; शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और संजय दत्त के साथ नजर आए और अपने अभिनय से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित भी किया। लेकिन, एक सोलो ब्लॉबस्टर की उनके करियर को अब भी दरकार है।
साल 2015 में जायद की फिल्म शराफत गई तेल लेने रिलीज हुई थी। मगर इसके बाद पांच सालों से उन्होंने बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में काम नहीं किया। अब खबर है कि जायद खान एक बार फिर से कमबैक करने जा रहे हैं। हालांकि इस बीच वह टीवी में नजर आते रहे। खबर है कि जायद भारतीय सेना के ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। पिछले साल ही इस फिल्म की घोषणा हुई थी लेकिन कोरोना के बाद इस फिल्म को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई।
इन दिनों जायद खान का ट्रांसफॉर्मेंशन लुक वायरल हो रहा है। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खास फोटो शेयर की है, जो फैंस के बीच छा गई है। जायद के द्वारा शेयर की गई इस फोटो में उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहा है।
View this post on Instagram