{"_id":"60e283350146647fc61a102c","slug":"taapsee-pannu-on-critics-liking-the-tomorrow-war-over-haseen-dillruba-says-hollywood-hai-sab-chalta-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिएक्शन: 'हसीन दिलरुबा' को खराब बताने पर भड़कीं तापसी पन्नू, बोलीं- हम कितना भी अच्छा करें, तवज्जो हॉलीवुड को...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिएक्शन: 'हसीन दिलरुबा' को खराब बताने पर भड़कीं तापसी पन्नू, बोलीं- हम कितना भी अच्छा करें, तवज्जो हॉलीवुड को...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ऐसी अदाकारा हैं, जो अपने दम पर फिल्म को हिट कराना जानती है। तापसी के पास कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं। फिल्मों के अलावा तापसी को उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है और वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू की कुछ दिनों पहले ही 'हसीन दिलरुबा' रिलीज हुई है। फिल्म में तापसी के साथ एक्टर विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में हैं। कोरोना महामारी के चलते यह फिल्म नेटफ्लिक्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। इसी बीच एक हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज हुई, जिसका नाम है- द टुमॉरो वॉर।
तापसी की फिल्म के बजाए कुछ फिल्म क्रिटिक्स ने द टुमॉरो वॉर को बेहतर बताया बस फिर क्या था तापसी का पारा हाई हो गया। अब एक्ट्रेस ने फिल्म क्रिटिक्स की आड़े हाथों लेते हुए हॉलीवुड पर भी निशाना साध दिया। तापसी ने कहा कि उनकी आदाकारी को लेकर कुछ लोग उनपर पर्सनल कमेंट कर रहे हैं, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आए।
2 of 5
हसीन दिलरुबा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में तापसी ने एक फिल्म पत्रकार के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिन्होंने लिखा था कि उनके साथी फिल्म क्रिटिक्स को हसीन दिलरुबा, जो एक ओरिजिनल कंटेंट है, उसमें कुछ अच्छा नजर नहीं आया और उन्होंने इस फिल्म से ऊपर द टुमॉरो वॉर फिल्म को चुना।
3 of 5
हसीन दिलरुबा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म पत्रकार की बात से सहमत होते हुए तापसी पन्नू ने अपने जवाब में लिखा- सर, हॉलीवुड है न, सब चलता है। खामियों की परवाह किए बिना यह हमेशा एस्पिरेशनल है। हम यहां जितना मर्जी एक्सपेरिमेंट कर लें, यह हमेशा छोटा ही लगता है, इसलिए हम उन्हें ‘अनावश्यक’ लगते हैं चाहे हम कुछ भी करें। शायद LA से बाहर काम करने से मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि तापसी की फिल्म हसीन दिलरुबा दो जुलाई को रिलीज हुई है और इसी दिन हॉलीवुड फिल्म द टुमॉरो वॉर भी रिलीज हुई। इस हॉलीवुड फिल्म में क्रिस प्रैट मुख्य भूमिका में है। दोनों फिल्में एक साथ क्लैश हुई, जिसके कारण दर्शक भी बट गए।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एक इंटरव्यू में तापसी ने बॉलीवुड में मेल और फीमेल एक्टर्स के बीच वेतन असमानता (पे-डिस्पैरिटी) के बारे में बात की है। तापसी पन्नू ने कहा, 'अगर कोई फीमेल एक्टर ज्यादा फीस की डिमांड करती है, तो उसे 'मुश्किल' और 'समस्याग्रस्त' बता दिया जाता है। और यदि कोई मेल एक्टर ज्यादा फीस मांगता है, तो यह उसकी सफलता का प्रतीक कहा जाता है। अंतर यह है कि जिन मेल एक्टर्स ने मेरे साथ करियर की शुरुआत की है, वे मेरी तुलना में 3-5 गुना ज्यादा कमाते हैं। और जैसे-जैसे हम उच्च स्टार कैटेगरी में जाते हैं, तो यह अंतर बढ़ता जाता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।