{"_id":"60e18c8e8ebc3eba6f62243d","slug":"moushumi-chatterjee-doing-rape-scene-shooting-during-pregnancy-know-what-happened-after","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: इस हीरोइन को प्रेग्नेंसी में करना पड़ा था रेप सीन, मिसकैरेज के डर से ऐसी हो गई थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: इस हीरोइन को प्रेग्नेंसी में करना पड़ा था रेप सीन, मिसकैरेज के डर से ऐसी हो गई थी हालत
स्टार बन जाना बहुत आसान है लेकिन सीन में ढलना और कहेनुसार सीन करना वाकई टेढ़ा काम है। कई बार शूट करने में सितारों को चोट लग जाती है और कई बार वो असहज हो जाते हैं लेकिन शूटिंग नहीं रुकती। ऐसा ही एक वाक्या अपने जमाने की टॉप की हीरोइन मौसमी चटर्जी के साथ घटा था। बॉलीवुड में मौसमी चटर्जी को टॉप की अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता था, इसकी वजह थी उनका हर किरदार को तल्लीनता के साथ निभाना। मौसमी ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत वर्ष 1967 में प्रदर्शित बंगला फिल्म ‘बालिका वधू’ से की थी। मौसमी का असली नाम इंदिरा चटर्जी है। बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर तरुण मजूमदार ने उनका नाम बदलकर मौसमी रख दिया था।
बालिका बधू के बाद बॉलीवुड में मौसमी ने अपने करियर की शुरूआत साल 1972 में फिल्म 'अनुराग' से की। इस फिल्म में मौसमी के अपोजिट विनोद मेहरा थे। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाया था। खास बात ये रही कि दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया। फिल्मों में कई सीन होते हैं अच्छे कभी बुरे लेकिन एक मौसमी ने एक ऐसा सीन भी किया। जिसने उन्हें असल में खूब रुलाया। तो चलिए जानते है मौसमी चटर्जी की फिल्म का ये किस्सा...
2 of 5
मौसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में मौसमी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर लिया गया था। फिल्म में उनके साथ एक रेप सीन फिल्माया जाना था। उस वक्त मौसमी चटर्जी प्रेग्नेंट थीं और तबियत भी ठीक नहीं रहती थी। इसलिए मौसमी इस बात को लेकर चिंता में थीं कि आखिर ये रेप सीन वो शूट कैसे करेंगी। लेकिन ये सीन फिल्म के जरूरी भी था, तो करना ही था। मौसमी चटर्जी ना चाहकर भी उस रेप सीन को करने के लिए तैयार हो गईं। लेकिन इस सीन की वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी।
3 of 5
मौसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीन को आटे के एक गोदाम में शूट किया जाना था। सीन के मुताबिक मुख्य विलेन और बाकी गुंडों को उन्हें जबरन पकड़ना था। इसी खींचा-तानी के दौरान मौसमी के पूरे शरीर पर खूब सारा आटा गिर गया। आटा ना सिर्फ उनके मुंह में भर गया बल्कि बालों में भी चिपक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग के दौरान उनके ऊपर ढेर सारा आटा गिर गया। अपनी हालत देखकर मौसमी चटर्जी रोने लगीं। मौसमी के मुताबिक, 'उस वक्त मैं प्रेग्नेंट थीं और नीचे गिरने से ब्लीडिंग होने लगी थीं। मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मैं खुशकिस्मत थी कि मैंने बच्चे को नहीं खोया।'
विज्ञापन
5 of 5
मौसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली बेटी के जन्म के समय मौसमी की उम्र केवल 18 साल थी। बता दें कि मौसम अपने समय की छठवीं सबसे महंगी एक्ट्रेस थी। कहा जाता है कि वह रोने वाले सीन्स भी बड़ी सरलता के साथ कर लेती थीं और इसके लिए उन्हें ग्लिसरीन की भी जरूरत नहीं पड़ती थी। एक इंटरव्यू में मौसमी ने बताया था कि जब किसी सीन में मुझे रोना होता था तो मैं सोचती थी कि ये मेरे साथ सच में हो रहा है और मैं रो पड़ती थी।फिल्मों के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ अजमाया। एक्ट्रेस ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।