बॉलीवुड में 'हीमैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में अपना अहम योगदान दिया है। उनकी फिल्में एक से बढ़कर एक रही हैं और उनके फैंस आज भी उनपर प्यार लुटाते हैं। धर्मेंद्र भी अपने फैंस से काफी प्यार करते हैं और आए दिन कोई ना कोई खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र बीच-बीच में पोस्ट के जरिए ही अपने फैंस का हाल-चाल भी पूछते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी को-स्टार को याद करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही कैप्शन में अपने दिल में रह गए मलाल को भी जाहिर किया है।
थ्रोबैक: इस फिल्म के स्क्रीन टेस्ट में रिजेक्ट हो गए थे धर्मेंद्र, अभिनेत्री साधना की तस्वीर साझा कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता लिखते हैं, 'ये बात है साल 1960 की और फिल्म थी 'लव इन शिमला'। इस फिल्म में साधना के साथ जॉय मुखर्जी नजर आए थे धर्मेंद्र को इस फिल्म से मिले रिजेक्शन का अब तक अफसोस है।साधना, एक बेहतरीन कलाकार एक प्यारी इंसान। लव इन शिमला में उनके साथ काम करने के लिए मैंने भी स्क्रीन टेस्ट दिया गया था, लेकिन ..... रिजक्ट कर दिया गया। आगे उन्होंने एक शेर लिखा- पीते पीते इस मैखाने में जाम बदलते जाते हैं।
View this post on Instagram
इससे पहले भी धर्मेंद्र ने साधन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों मस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र की शेयर की हुई तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देखते हुए हंस रहे हैं। इस कैंडिड तस्वीर में दोनों ने हाथों में ड्रिंक पकड़ी हुई है। जहां धर्मेंद्र सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं, साधना ने साड़ी पहन रखी है।
धर्मेंद्र ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'साधना, एक बहुत ही शानदार आर्टिस्ट और बेहतरीन इंसान। अफसोस, मैं इनके साथ एक ही फिल्म कर पाया। बता दें कि धर्मेंद्र और साधना 1970 में एक ही फिल्म में साथ नजर आए थे वो थी 'इश्क पर जोर नहीं' फिल्म में धर्मेंद्र और साधना के साथ बिस्वजीत, कामिनी कौशल भी थे।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र जल्द ही अपने बेटों और पोते के साथ फिल्म अपने 2 में नजर आने वाले हैं। कोविड के बढ़ते केस देख डायरेक्टर ने शूटिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा है कि धर्मेंद्र जी और बाकी कलाकारों की सेहत का ध्यान रखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।