{"_id":"5ebcf14e8ebc3e90541ff050","slug":"maine-pyar-kiya-actress-bhagyashree-is-all-set-to-return-in-silver-screen-with-prabhas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की यह हीरोइन कर रही हैं बड़े पर्दे पर वापसी, 'बाहुबली' के साथ आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की यह हीरोइन कर रही हैं बड़े पर्दे पर वापसी, 'बाहुबली' के साथ आएंगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 14 May 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास, भाग्यश्री
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ष 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। वह कई फिल्मों की पटकथा पढ़ रही हैं जबकि एक फिल्म उन्होंने साइन कर शूटिंग भी शुरू कर दी थी।
2 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : ट्विटर
अपनी अगली फिल्म में वह दक्षिण सिनेमा के बाहुबली अभिनेता प्रभास के साथ नजर आएंगी। एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने कहा कि वह कुछ पटकथाएं पढ़ रही हैं और उनके दो प्रोजेक्ट पहले से ही लाइन में हैं। वह अपनी एक फिल्म की शुरुआत कर चुकी हैं जिसमें वह प्रभास के साथ नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है लेकिन लॉकडाउन से पहले फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी।
3 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : ट्विटर
हालांकि, उन्होंने फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं और ना ही किसी दूसरी फिल्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आधिकारिक घोषणा होने के साथ ही सारी जानकारी दे दी जाएंगी। भाग्यश्री ने सलमान के साथ हिंदी सिनेमा में धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन परिवार पर ध्यान देने के चक्कर में वह फिल्मों से दूर हो गईं। वह अभी भी फिल्मों में वापसी नहीं करना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यश्री ने बताया कि वह तो उनके बच्चे अभिमन्यु और अवंतिका थे जिन्होंने उन्हें अभिनय में वापसी करने के लिए प्रेरित किया। वे जानते थे कि भाग्यश्री को यह काम बहुत खुशी देता है। भाग्यश्री हिंदी फिल्मों से भले ही दूर हो गई थीं लेकिन बीच-बीच में वह कन्नड़, तेलुगू, मराठी और भोजपुरी फिल्मों में काम करती रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
भाग्यश्री बेटे अभिमन्यु के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु भी 'मर्द को दर्द नहीं होता' फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर चुके हैं। यह फिल्म मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। अब वह शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।