Airi Announcement: ‘प्रेम गीत 3’ के बाद परदेसी सुपरस्टार का बड़ा धमाका, हिंदी-नेपाली में एक साथ बनेगी नई फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप खड़का ने अपनी पिछली फिल्म ‘प्रेम गीत 3’ भारत में हिंदी में डब करके रिलीज की थी और इस फिल्म को बहुत ही अच्छा रेस्पांस मिला था। अब फिल्म निर्माताओं सुभाष काले और प्रशांत गुप्ता की जोड़ी एक बार फिर से प्रदीप खड़का के साथ काम करने जा रही है और इस बार जो फिल्म बनने जा रही है, उसकी शूटिंग नेपाली के साथ साथ हिंदी में भी होगी।
'ऐरी' नामक इस बहुभाषी एक्शन फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए इसका एलान किया गया है। फिल्म निर्माता सुभाष काले ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। वहीं, निर्माता प्रशांत गुप्ता ने इसे अपनी कंपनी रेल्टिक पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। इस एक्शन फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक जीवन थापा के हाथों में है। फिल्म ‘ऐरी‘ साल 2024 में रिलीज होगी।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में फिल्म के निर्माता प्रशांत गुप्ता बताते हैं, ‘हम इस फिल्म को एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म की तरह बनाने जा रहे हैं। फिल्म में नेपाल और भारत के कलाकार होंगे। विचार ये भी है कि इसमें भारतीय सिनेमा की मुख्य भाषाओं के कलाकार लिए जाएं। हमारी पिछली फिल्म ‘मंडली’ को दर्शकों ने काफी सराहा है और भारत सरकार ने इसका चयन गोवा के इस साल के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए किया, जिससे हमारा हौसला और बढ़ा है।'
रिलीज किए गए लगभग एक मिनट के मोशन पोस्टर में पहले बाघ दिखाया जाता है, जिसके बाद प्रदीप खड़का की एंट्री होती है। मोशन पोस्टर में अभिनेता सिर पर कटार बांधे धांसू नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर में लिखा है कि, 'शिकारी का शिकार करना घातक है।' सामने आए मोशन पोस्टर से साफ पता लग रहा है कि फिल्म में प्रदीप खड़का बाघ का शिकार करते नजर आएंगे। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा की फिल्म एक्शन से भरी होने वाली है।