फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suneel Darshan: सुनील दर्शन ने प्रियंका को दी थी नाक ठीक करने की सलाह, निर्माता ने वर्षों बाद किया खुलासा

Tue, 28 Nov 2023 06:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 28 Nov 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Suneel Darshan Andaaz producer Claims he asked Priyanka Chopra to fix her nose after Andaaz 2 announcement
प्रियंका चोपड़ा, सुनील दर्शन - फोटो : social media

'बरसात', 'अजय', 'मेरे जीवन साथी' और 'अंदाज' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्माता सुनील दर्शन पिछले काफी समय से मीडिया खबरों में बने हुए हैं। बीते दिनों सनी देओल के साथ अपने झगड़े को लेकर खुलासा करने के लिए चर्चा में आए सुनील दर्शन इस समय अपनी सुपरहिट फिल्म 'अंदाज' के सीक्वल का एलान करने के लिए लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में सुनील दर्शन ने अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'अंदाज' के सीक्वल का एलान किया है। इसके बाद अब सुनील दर्शन ने खुलासा किया है कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को उनकी नाक ठीक करने की सलाह दी थी।

Suneel Darshan Andaaz producer Claims he asked Priyanka Chopra to fix her nose after Andaaz 2 announcement
सुनील दर्शन - फोटो : social media

बीते दिन सुनील दर्शन ने घोषणा की थी कि साल 2003 की हिट फिल्म 'अंदाज' के दूसरे पार्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि वह अगले ही दिन से फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे और 'अंदाज 2' के जरिए तीन नए चेहरों को लॉन्च भी करेंगे। हालांकि, अभी उन्होंने फिल्म के कलाकारों का नाम नहीं बताया है। इस बीच अब फिल्म निर्माता ने हाल ही में एक सनसनीखेज खुलासा किया कि उन्होंने 'अंदाज' की शूटिंग से पहले प्रियंका चोपड़ा से अपनी नाक की समस्या को तुरंत ठीक करने के लिए कहा था।

Suneel Darshan Andaaz producer Claims he asked Priyanka Chopra to fix her nose after Andaaz 2 announcement
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने खुलासा किया कि वह प्रियंका चोपड़ा से एकदम से प्रभावित नहीं हुए थे और उन्होंने उन्हें अपनी नाक सही करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा, 'मैं फिल्म में एक नया चेहरा लेना चाहता था और एक दिन मुझे रिसेप्शन से फोन आया कि कोई एक लड़की के साथ मुझसे मिलने आया है। मेरे ऑफिस में जो भी आता है मैं उससे जरूर मिलता हूं और वह प्रियंका चोपड़ा थीं। मैंने उनकी ओर देखा और सोचा, सही में? और फिर मैंने उनसे बैठने के लिए कहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Suneel Darshan Andaaz producer Claims he asked Priyanka Chopra to fix her nose after Andaaz 2 announcement
सुनील दर्शन-अंदाज सीक्वल - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील दर्शन ने आगे कहा, 'वह बेहद सुंदर नहीं थीं, लेकिन 15 मिनट के भीतर, मुझे पता था कि मैं उसे कास्ट करने जा रहा हूं। उसकी आंखें इतनी जबर्दस्त चलती थीं, उसकी आवाज सेक्सी और नशीली थी, उसकी भूख गहरी थी। उस पर दांव लगाने के लिए ये  कारण काफी थे। मैंने उससे कहा कि वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल परफेक्ट है और उसे अपनी नाक की दिक्कत को तुरंत ठीक करने के लिए कहा। उसके पिता बहुत अच्छे थे , बहुत बढ़िया प्लास्टिक सर्जन। प्रियंका ने कहा था, 'कोई बात नहीं सर, मैं तैयार हो जाऊंगी।  मैंने उससे कहा कि हम 10 दिनों में शूटिंग शुरू कर रहे हैं, लेकिन उसने कहा कि उसे और समय चाहिए।'
Airi Announcement: ‘प्रेम गीत 3’ के बाद परदेसी सुपरस्टार का बड़ा धमाका, हिंदी-नेपाली में एक साथ बनेगी नई फिल्म

विज्ञापन
Suneel Darshan Andaaz producer Claims he asked Priyanka Chopra to fix her nose after Andaaz 2 announcement
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें, इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने सर्जरी कराई थी, लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए खूब ट्रोल किया गया था। दरअसल, अभिनेत्री की नाम की सर्जरी बिगड़ गई थी और जब वह मीडिया के सामने आई थीं तो उन्हें ट्रोल करते हुए लोगों ने 'प्लास्टिक चोपड़ा' नाम दिया था। हालांकि, अपनी किताब में खुलासा करते हुए प्रियंका ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में परेशानी होती थी, जिसके चलते उन्होंने इसकी सर्जरी कराई थी।  
KGHK: सिद्धार्थ-अनन्या की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर, इस दिन रिलीज होगी फरहान-जोया की ‘खो गए हम कहां’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed