{"_id":"59ec441d4f1c1bb6678b6d59","slug":"making-of-nadiya-chale-chale-re-dhara-song-by-manna-dey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मन्ना डे के गीत, नदिया चले, चले रे धारा...के पीछे की दास्तां जानेंगे तो अचंभा होगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मन्ना डे के गीत, नदिया चले, चले रे धारा...के पीछे की दास्तां जानेंगे तो अचंभा होगा
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फिल्म संगीत में मांझी गीतों की अपनी खूबसूरती रही है। मन्ना डे ने मांझी गीतों को बहुत तन्मयता से गाया है। खासकर बंगाल की पृष्ठभूमि में ऐसे मांझी गीत उभर कर आए हैं।
नये प्रयोग
इस गीत को संवारने के लिए कल्याणजी ने बंगाल के लोकगायकों को बुलाया था। उन्होंने मांझियों के अलाप गाए। उनसे पहले कहा गया कि कुछ समय मांझियों के साथ रहे, उनके जीवन को समझें।
गीत में जल धारा की तंरग को तो सुना ही जाना था। कल्याणजी आनंदजी ने कई प्रयोग किए। पतले कागज को हिलाकर देखा, पीतल को बजाकर देखा। बात नहीं जमी।
आखिर सूप में उड़द की दाल को लिया। छप छप की आवाज आने लगी। और संगीत की स्वर लहरियां गूंजने लगी। मन्ना डे के इस गीत की लहक आज भी बनी हुई है। फिल्म सफर के लिए इस गीत को इंदिवर ने लिखा था।

दूर है किनारा
फिल्म सौदागर का यह अनमोल गीत है। रवींद्र जैन के संगीत में इस मांझी गीत को भी मन्नाडे ने अपना स्वर दिया था। 1973 में सौदागर फिल्म आई। रवींद्र जैन ने बंगाल के भटियाली धुन पर इस गीत की अविस्मरणीय धुन बनाई। हालांकि यह गीत कम सुना गया। लेकिन मांझी गीतों में यह यादगार गीत है।
मन्नाडे ने इसे पूरी तन्मयता से गाया। जलतरंग, रकाब , बांसुरी जैसे कई साजों पर यह गीत खिला है।
मन्नाडे ने इसे पूरी तन्मयता से गाया। जलतरंग, रकाब , बांसुरी जैसे कई साजों पर यह गीत खिला है।